फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now get more than 200 certificates online.

वेबसाइट लॉन्च, अब ऑनलाइन मिलेंगे दो सौ से अधिक प्रमाणपत्र

Sun, 01 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Now get more than 200 certificates online.
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स ने शिमला में डिजिटल फार्म और आधार एनरोलमेंट रिपोर्टिंग मोबाइल एप्लीकेशन का पोर्टल शुरू किया। - फोटो : अमर उजाला

अब दो सौ से अधिक प्रमाणपत्र ऑनलाइन लिए जा सकेंगे। सरकारी विभागों को भी ये दस्तावेज लोक सेवा गारंटी एक्ट में निर्धारित समयसीमा के भीतर देने होंगे। जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र से लेकर गाड़ियों के पंजीकरण के प्रमाणपत्र भी शामिल होंगे। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स ने शनिवार को शिमला में डिजिटल फार्म और आधार एनरोलमेंट रिपोर्टिंग मोबाइल एप्लीकेशन का पोर्टल शुरू किया।

विज्ञापन


कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने राज्य में आधार कवरेज को 600 आधार नामांकन केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों के प्रभावी अनुश्रवण को मोबाइल एप्लीकेशन विकसित की हैं। ये ऐप प्रदेश में कार्यरत सभी आधार नामांकन केंद्रों के आंतरिक उपयोग में सहायक सिद्ध होगी। कहा कि इस ऐप के माध्यम से अधिकृत उपभोक्ता उनके संबंधित नामांकन केंद्रों से नामांकन संख्या का डाटा अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने तीन प्रकार के आधार नामांकन केंद्र स्थापित किए हैं। खंड स्तर पर 126 सीएससीए, जिला स्तर पर 30 डीआईटी स्थायी नामांकन केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों में 450 टैबलेट आधारित नामांकन केंद्र शामिल हैं। अधिकृत नामांकन ऑपरेटर एप्लीकेशन को लॉगइन कर दैनिक नामांकन के अतिरिक्त भी फीडबैक दर्ज करेगा। नामांकन रिपोर्ट सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की आधार वेबसाइट https://aadhar.hp.gov.in  पर प्रतिदिन प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोक्स ने कहा कि दूसरी एप्लीकेशन हिमाचल फार्म पोर्टल है। यह सरकार के सभी फार्र्मों का एक मात्र स्रोत भंडार होगा। इसे नागरिकों, व्यवसायियों और कर्मचारियों की ओर से उपयोग में लाया जा सकेगा। यह फार्म जी2सीए जी2ईए जी2बीए श्रेणी में विभाजित होंगे। उपभोक्ता 25 विभागों के 210 फार्म डाउनलोड कर सकेंगे। सभी 210 फार्म पीडीएफ फार्मेट में होंगे।


इनमें 146 फार्म पीडीएफ फार्मेट में होंगे। सरकारी सेवाओं को प्राप्त करने के लिए भरे हुए प्रिंटिड फार्म को संबंधित विभागीय कार्यालयों में जमा करवाया जा सकता है। सेवाओं के लिए नागरिकों को फिजिकल प्रतिलिपि रखने की आवश्यकता नहीं होगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव गुप्ता ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री को पोर्टल एप्लीकेशन की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। आधार कवरेज के बारे में भी मंत्री को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed