फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now get mobile feature on your bsnl landline phones.

बीएसएनएल का तोहफा, लैंडलाइन फोन पर देखो टीवी, मोबाइल फीचर भी मिलेंगे

Sun, 12 Jun 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 12 Jun 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
Now get mobile feature on your bsnl landline phones.
शिमला के उपभोक्ता जल्द ही लैंडलाइन फोन पर मोबाइल की सभी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। - फोटो : अमर उजाला

शिमला के उपभोक्ता जल्द ही लैंडलाइन फोन पर मोबाइल की सभी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। बीएसएनएल ने राजधानी को नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


छोटा शिमला और संजौली एक्सचेंज के बाद शनिवार को मालरोड स्थित सीटीओ और मैहली स्थित आईटी भवन को भी एनजीएन तकनीक से जोड़ दिया गया। एक साल के भीतर बीएसएनएल ने शहर की 18000 लाइनों को एनजीएन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान बीएसएनएल के निदेशक एनके गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क के जरिये लोगों को लैंडलाइन फोन पर मोबाइल की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैंडलाइन फोन के जरिये ऑडियो वीडियो कांफ्रेंस के अलावा लोग इंटरनेट चलाने और टीवी देखने जैसे काम भी कर सकेंगे। इस विश्व स्तरीय तकनीक की मदद से लैंड लाइन फोन में आवाज की क्वालिटी में भी सुधार होगा।

पहले चरण में शहर की संजौली और छोटा शिमला एक्सचेंज की 6250 लाइनों को एनजीएन से जोड़ दिया गया है। दूसरे चरण में एक साल के भीतर पूरे शहर को सेवा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। एनजीएन नेटवर्क से जुड़ने के बाद इंटरनेट की स्पीड वर्ल्ड क्लास हो जाएगी।

एनजीएन से उपभोक्ताओं को मिलेगी ये सुविधाएं

Now get mobile feature on your bsnl landline phones.
सीटीओ स्थित बीएसएनएल का ग्राहक सेवा केंद्र अब सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

1. पूरे देश भर में लैंडलाइन और मोबाइल उपभोक्ताओं का कामन यूजर ग्रुप बना कर मासिक रेंट चुका कर कर सकेंगे असीमित बातचीत।
2 - फालो-मी सर्विस के जरिये घर, ऑफिस और मोबाइल के आठ नंबरों की कॉल को डायवर्ट कर किसी एक नंबर पर मिलेगी फोन सुनने की सुविधा
3 - मल्टी मीडिया वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सिप फोन के माध्यम से 30 लोगों से साथ की जा सकेंगी वीडियो कालिंग
4 - मोबाइल की तर्ज पर प्री पेड हो जाएंगे लैंड लाइन फोन, एनजीएन के जरिये जितना रिचार्ज करेंगे उतनी बात करने का मिलेगा मौका।
 5 - बीएसएनएल के सिग्नल कमजोर होने अथवा न होने पर लैंड लाइन के जरिये कॉल की जा सकेगी। ब्रॉडबैंड सुविधा होने पर मोबाइल कॉल लैंड लाइन पर ट्रांसफर हो जाएंगी।

पूरा मालरोड होगा वाईफाई हॉट स्पॉट से लैस
एक साल के भीतर पूरे मालरोड को वाई फाई हॉट स्पॉट से लैस किया जाएगा। वाई फाई हॉट स्पॉट के जरिये लोगों को मालरोड पर 4जी स्तर की इंटरनेट स्पीड मिलेगी।

8 से 8 खुला रहेगा ग्राहक सेवा केंद्र
सीटीओ स्थित बीएसएनएल का ग्राहक सेवा केंद्र अब सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। केंद्र को अपग्रेड कर आधुनिक सेवाओं से लैस कर दिया गया है। लोग यहां लैंड लाइन और मोबाइल से संबंधित पूछताछ और शिकायत कर सकेंगे।

मार्च से पहले लगेंगे 300 बीटीएस
मोबाइल सेवाओं में सुधार के लिए बीएसएनएल इस वित्त वर्ष में 300 नए मोबाइल टावर स्थापित करेगा। अधिकतर टावर थ्री जी होंगे। नए टावर लगने के बाद न सिर्फ कॉल ड्राप की समस्या खत्म होगी, इंटरनेट स्पीड भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed