{"_id":"c1b331a512ac218f2e9142051bd4fa1e","slug":"now-get-birth-death-certificate-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबरः अब ऑनलाइन मिलेंगे जन्म- मृत्यु के प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबरः अब ऑनलाइन मिलेंगे जन्म- मृत्यु के प्रमाण पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में जल्द ही लोगों को जन्म, मृत्यु और विवाह के प्रमाण पत्र ऑनलाइन मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए पंचायतीराज विभाग ने पंचायतों को 15 फरवरी तक डाटा अपडेट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। लोगों को परिवार रजिस्ट्रर की नकल भी ऑनलाइन प्राप्त होगी।
विज्ञापन
अभी लोगों को जन्म, मृत्यु और विवाह के प्रमाण पत्र और रजिस्ट्रेशन पंचायत कार्यालय जाकर करानी पड़ती है। डाटा अपडेट होने से लोग घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वर्तमान में जन्म, मृत्यु और विवाह के प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए दो से तीन दिन का समय लग जाता है।
विज्ञापन
पहले प्रमाण पत्र लेने के लिए आवेदन करना पड़ता था, उसके बाद फीस जमा होती थी फिर जाकर लोगों को प्रमाण पत्र जारी होते थे। ऑनलाइन आवेदन करने से लोगों को 24 घंटे के भीतर सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
पंचायतों को 15 फरवरी तक डाटा अपडेट करने को कहा गया है। पंचायतीराज विभाग लोगों को ऑनलाइन सुविधा मुहैया कराने जा रहा है। लोगों को जन्म प्रमाण पत्र से लेकर परिवार रजिस्टर की नकल ऑनलाइन दी जाएगी। - अनिल शर्मा, पंचायतीराज मंत्री
सरल होगी पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया
केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की प्रक्रिया को सरल किया है। अब पुलिस सत्यापन के लिए पासपोर्ट कार्यालय ने पुलिस ऐप शुरू की है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी प्रवीण मोहन सहाय ने बताया कि पासपोर्ट सेवा परियोजना के तहत विदेशी मंत्रालय को डिजिटल रूप में देश के 731 जिलों में से 685 पुलिस जिलों को एकीकृत करके पुलिस सत्यापन प्रणाली को सुदृढ़ किया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को वर्ष 2014 में 42 दिन और 2015 में 34 दिन के भीतर लोगों को यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस ऐप में पुलिस सत्यापन फार्म को डाउन लोड और प्रिंट करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 के दौरान 1.20 करोड़ पासपोर्ट और उनसे संबंधित सेवाओं को विदेश मंत्रालय द्वारा प्रदान किया है।
इसमें 13 लाख पासपोर्ट और उनसे संबंधित सेवाओं को 183 मिशनों और विदेशों द्वारा वितरित किया गया है। 31 दिसंबर, 2015 की स्थिति के अनुसार 6.33 करोड़ भारतीय ने वैद्य पासपोर्ट प्राप्त किए हैं।