फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now extra classes for weak students.

सरकार का बड़ा फैसला, पढ़ाई में कमजोर बच्चों की लगेगी एक्सट्रा क्लास

Wed, 25 May 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 25 May 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
Now extra classes for weak students.
पढ़ाई में कमजोर नवीं से जमा दो कक्षा के बच्चों की एक्सट्रा क्लास लगेगी। - फोटो : Demo pic

अब सरकारी स्कूलों के पढ़ाई में कमजोर नवीं से जमा दो कक्षा के बच्चों की एक्सट्रा क्लास लगेगी। दसवीं और जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में आए खराब नतीजों के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


सरकार के आदेशानुसार उच्च शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को एक्सट्रा क्लासिज लगाने के सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए हैं। सभी स्कूलों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों को चिन्हित कर जल्द से जल्द एक्सट्रा क्लासिज शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन


स्कूल शुरू होने से पहले या बाद में विशेष कोचिंग देने की व्यवस्था होगी। एक्सट्रा क्लास का बच्चों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। पढ़ाई में कमजोर सभी बच्चों को एक्सट्रा क्लास लगाना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं के रिजल्ट में पिछड़ गए थे सरकारी स्कूल

Now extra classes for weak students.
दसवीं के परीक्षा परिणाम की बात करें तो 16 स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। इन स्कूलों का रिजल्ट शून्य रहा है। - फोटो : Demo pic

दसवीं के परीक्षा परिणाम की बात करें तो 16 स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। इन स्कूलों का रिजल्ट शून्य रहा है। दसवीं के 102 स्कूलों का परीक्षा परिणाम 20 प्रतिशत से कम रहा है। जमा दो कक्षा के परिणाम में तीन स्कूलों का रिजल्ट शून्य है।

24 स्कूलों का परिणाम 20 प्रतिशत से कम रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 20 प्रतिशत से कम परिणाम रहने पर चिंता जताई है। शिक्षा निदेशालय को पढ़ाई में कमजोर बच्चों में सुधार लाने को कहा है।

26 मई को होने जा रही बैठक में मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग से रिजल्ट खराब रहने के कारण भी पूछेंगे। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने बैठक से पहले मंगलवार को ही शिक्षा में सुधार लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

'इसी शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई में कमजोर बच्चों को विशेष कोचिंग देने का फैसला लिया गया है। सभी स्कूलों में क्लासिज लगाई जाएंगी। बच्चों में सुधार लाने के लिए यह फैसला लिया गया है।' -दिनकर बुराथोकी, उच्च शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed