फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now exam will be conduction for fifth to eight class in himachal

हिमाचल में परीक्षा पास करने पर ही अब अगली कक्षा में मिलेगा प्रवेश

Fri, 22 Feb 2019 09:54 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: ashok chauhan Updated Fri, 22 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
now exam will be conduction for fifth to eight class in himachal

प्रदेश सरकार पांचवीं और आठवीं कक्षा में परीक्षा पास किए गए विद्यार्थियाें को अगली कक्षा में दाखिले देने की प्रथा को बंद करने जा रहा है। एक हफ्ते के भीतर जयराम सरकार इसको लेकर घोषणा कर देगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडे़कर के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह जानकारी दी। सुरेश भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल पहले से ही परीक्षाएं करवाने के पक्ष में रहा है। परीक्षाएं नहीं होने के कारण ही उच्च कक्षाओं के परिणाम खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त कार्यालय मंडी से वीडियो कांफ्रेंस में भाग लेेते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए की गई तैयारियों से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। शुक्रवार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने देश के सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पढ़ने के साथ सीखने के प्रति फल पर तथा राष्ट्रीय अवलोकन सर्वेक्षण एनएएस पर चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण हेतु तीन स्तरीय उड़न दस्ते तैनात किए जा रहे हैं। 

स्कूल प्रिंसिपलों की अपने स्कूलों में ड्यूटी भी नहीं लगेगी

now exam will be conduction for fifth to eight class in himachal

एक दस्ता उच्च शिक्षा निदेशक, दूसरा स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों और तीसरा दस्ता उपमंडल अधिकारी की अगुवाई में बनाया गया है। उन्होंने उड़नदस्तों में शामिल अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि स्कूलों में इस तरीके से जाएं ताकि बच्चों में डर पैदा न हो।

उन्होंने बताया कि स्कूल प्रिंसिपलों की अपने स्कूलों में ड्यूटी भी नहीं लगेगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत सभी राजकीय स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के 5 से 25 हजार रुपये तक की राशि तथा सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय की स्थिति को सुधारने के लिए भी समग्र शिक्षा अभियान

के तहत इतनी ही राशि मुहैया करवाई जा रही है। शिक्षामंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी राजकीय स्कूलों में सत्र के आरंभ होते ही एनसीआरटी पाठ्यक्रम की पुस्तकें पहुंचा दी जाएंगी तथा निजी स्कूलों को भी इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed