{"_id":"58cd6fa64f1c1b277532ab8b","slug":"now-entry-tax-at-baba-balak-nath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बाबा बालक नाथ के दर्शन के लिए देना होगा एंट्री टैक्स, जानें कितना?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बाबा बालक नाथ के दर्शन के लिए देना होगा एंट्री टैक्स, जानें कितना?
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
Updated Sun, 19 Mar 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बाबा बालक नाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब दर्शन करने के लिए एंट्री टैक्स देना होगा। नगर पंचायत तलाई ने चैत्र मेलों में दियोटसिद्ध आने वाले बाहरी वाहनों से एंट्री टैक्स लेने का निर्णय लिया है। यह भी फैसला लिया गया है कि शाहतलाई के स्थानीय वाहनों और रूटों पर चलने वाली बसों से एंट्री टैक्स नहीं वसूला जाएगा। रविवार 19 मार्च से यह व्यवस्था शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
यह 31 मई तक रहेगी। एक बार टैक्स लेने के बाद यह 24 घंटे के लिए मान्य होगा। नगर पंचायत के सचिव ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि 19 मार्च से 31 मई तक नगर पंचायत तलाई में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को वाहन का एंट्री टैक्स देना होगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बड़े वाहनों के लिए 50, बस और ट्रक के लिए 40, टैंपो के 30, कार के 20 रुपये 24 घंटे के एंट्री टैक्स के रूप में चुकाने होंगे।
विज्ञापन
कर की वसूली को नगर पंचायत ने बैरियर को ठेके पर दे दिया है। इसकी नीलामी 10 लाख 70 हजार रुपये में हमीरपुर के अजय शर्मा के नाम रही। दूसरे नंबर पर राजकुमार ने 10 लाख 60 हजार की बोली लगाई। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत में इससे पूर्व भी बाहर से आने वाले वाहनों से एंट्री टैक्स लिया जाता था, लेकिन न्यायालय के आदेशों पर प्रवेश कर वसूलना बंद कर दिया गया था। इस वर्ष से नगर पंचायत ने फिर से प्रवेश कर वसूलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
कारोबारियों ने किया टैक्स का विरोध
स्थानीय दुकानदारों में सुशील कुमार, राजेश कुमार, चमनलाल, राजकुमार और मस्तराम ने कहा कि एंट्री टैक्स से स्थानीय दुकानदारों पर प्रभाव पड़ेगा। श्रद्धालु शाहतलाई आने की बजाय सीधा बड़सर से दियोटसिद्ध गुफा के दर्शन करने के लिए चले जाएंगे। एंट्री टैक्स लगने से शाहतलाई में श्रद्धालुओं की कमी से दुकानदारों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। दुकानदारों को मेलों से होने वाली आमदनी में भी कमी आएगी।