फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now drones will be used to monitor traffic in Himachal tourist spots

Monitoring Traffic With Drones: ड्रोन से ट्रैफिक पर नजर, भेजेगा मैसेज, तुरंत पहुंचेगी पुलिस

Tue, 25 Jun 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Jun 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल में पर्यटन स्थलों पर जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। टीटीआर पर्यटन स्थलों को जाने वाली सड़कों पर ड्रोन से जाम का पता लगा रही है।

विज्ञापन
Now drones will be used to monitor traffic in Himachal tourist spots
ड्रोन - फोटो : एजेंसी

विस्तार

हिमाचल के पर्यटन स्थलों में अब ड्रोन से ट्रैफिक पर नजर रखी जाएगी। हिमाचल प्रदेश ट्रैफिक टूरिस्ट एंड रेलवे पुलिस (टीटीआर) शिमला, मनाली, धर्मशाला, चंबा आदि पर्यटन स्थलों को जाने वाली सड़कों पर ड्रोन से जाम का पता लगा रही है। जिस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम लग रहा है, वहां के संबंधित ट्रैफिक कंट्रोल रूम में इसका मैसेज भेजा जा रहा है। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच रही है।

विज्ञापन


टीटीआर के मुताबिक यह ड्रोन 300-400 मीटर ऊपर जा रहा है। पांच किलोमीटर तक के एरिया में जाम की स्थिति के बारे में इससे नजर रखी जा रही है। हिमाचल ट्रैफिक टूरिस्ट रेलवे पुलिस शिमला के पास इसका कंट्रोल है। जमा लगने पर तुरंत संबंधित ट्रैफिक कंट्रोल रूम में मैसेज भेजे जा रहे हैं। ऐसे में इन कंट्रोल रूम से जाम खोलने के लिए पुलिस को भेजा जा रहा है। एक से 23 जून तक बाहरी राज्यों से शिमला में 1,65,659 गाड़ियां प्रवेश हुई हैं। वहीं शिमला से सोलन के लिए 1,44,807 गाड़ियां गईं, जबकि सोलन से शिमला की ओर 1,83,403 गाड़ियां आई हैं। दरअसल पर्यटन सीजन के चलते हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर घंटों लोग जाम में फंस रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


पर्यटन स्थलों पर ड्रोन से ट्रैफिक पर नजर रखी जा रही है। जहां जाम लग रहा है, ट्रैफिक कंट्रोल रूम को इस बारे में अवगत कराया जा रहा है। अब तक जांच में पता चला है कि बाहरी राज्यों से हिमाचल की ओर आने वाले वाहनों से जाम लग रहा है। पर्यटकों को ट्रैफिक के बारे में अवगत कराया जा रहा है- नरवीर राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ट्रैफिक, टूरिस्ट रेलवे पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed