मोबाइल से फोटो अपलोड कर कीजिए खराब सड़क की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन पर फोटो अपलोड कर अब खराब सड़क की शिकायत की जा सकेगी। भारत सरकार ने इसके लिए ‘मेरी सड़क’ मोबाइल एप शुरू की है। देश के साथ प्रदेश के लोग भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अन्य योजनाओं के तहत बनी सड़कों को दुरुस्त करने के लिए इस एप पर शिकायतें कर सकेंगे।
नई एप की जानकारी देते हुए भारत सरकार ने अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल सरकार को भी पत्र भेजा है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी राजेश भूषण ने बीते नौ जून को हिमाचल सरकार के
अतिरिक्त मुख्य सचिव और पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता को पत्र भेजा है। इस पत्र में ‘मेरी सड़क’ मोबाइल एप की जानकारी भेजी है। लिखा है कि 1 जून 2016 को ‘मेरी सड़क’ 4.0.0 को इस एप के नए वर्जन को तैयार किया गया है।
60 दिन के भीतर समस्या का समाधान
इसमें राज्य, जिला, ब्लॉक, कोर नेटवर्क या सड़क का नाम डाला जा सकता है। इसमें फोटोग्राफ को अपलोड किया जा सकेगा और इन्हें देखा भी जा सकेगा। इसमें फोटो को सिलेक्ट करने या नहीं करने का भी ऑप्शन होगा। इस एप को मैसेज, ब्लूटुथ, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि से शेयर करने का भी प्रावधान किया गया है। इस एप को कै से चलाएं, इसकी जानकारी इसी में लिखी है।
जैसे ही शिकायत मंजूर हो जाएगी, उसके सात दिन के भीतर जवाब भेजना होगा। इसके बाद 60 दिन के भीतर इस सड़क की समस्या का समाधान निकालने का अंतिम जवाब देना होगा। अगर शिकायत रद्द हो जाती है तो उसका भी कारण बताना पड़ेगा। इसके लिए हिमाचल सरकार को जिला स्तर पर अधिकारियों की तैनातियां करने के निर्देश दिए गए हैं, जो समय पर ऑनलाइन जवाब भेजेंगे।
Published by Arvind Thakur