फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Now company owner absconding after cheating of lakhs in the name of RD and FD in Ghumarwin

Bilaspur News: अब घुमारवीं में आरडी और एफडी के नाम पर लाखों की ठगी के बाद कंपनी संचालक फरार, एफआईआर दर्ज

Mon, 27 Nov 2023 08:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Nov 2023 08:58 PM IST
सार

शिकायत में विशाल नड्डा निवासी घुमारवीं ने बताया है कि अतुल कुमार नाम के एक व्यक्ति ने घुमारवीं में निजी कंपनी खोली। इस कंपनी की ओर से एफडी-आरडी की जाती थी। 

विज्ञापन
Now company owner absconding after cheating of lakhs in the name of RD and FD in Ghumarwin
ठगी (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 मंडी, बद्दी और अब जिला बिलासपुर के घुमारवीं में एफडी-आरडी में अधिक ब्याज का लालच देकर लाखों रुपयों का निवेश कराने वाली कंपनी के संचालक फरार हो गए हैं। ठगी का पता तब चला, जब पैसा वापस लेने के लिए लोग कंपनी के कार्यालय में गए तो वहां ताला लगा हुआ था। खुद को ठगा महसूस करने वाले लोगों ने पुलिस को आरोपियों के नाम और पते के साथ एक शिकायत पत्र दिया है। घुमारवीं थाना पुलिस ने जीवन सहारा निधि कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायत में विशाल नड्डा निवासी घुमारवीं ने बताया है कि अतुल कुमार नाम के एक व्यक्ति ने घुमारवीं में निजी कंपनी खोली। इस कंपनी की ओर से एफडी-आरडी की जाती थी। साथ भी लोन भी दिया जाता था। फाइनांस कंपनी के कर्मचारी प्रतिदिन लोगों से आरडी के पैसे लेते और उस की प्रविष्टि एक पासबुक में करके देते थे। अतुल कुमार ने जब यह शाखा खोली तो सभी को विश्वास में रखकर कंपनी में एफडी-आरडी करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन


कंपनी के सभी कर्मचारी भी घुमारवीं के आसपास से ही थे। सभी कर्मचारियों ने घुमारवीं के स्थानीय लोगों और अपने परिचितों की एफडी और आरडी करवाई, लेकिन जब आरडी-एफडी की अवधि पूरी हुई तो अतुल कुमार और कंपनी के कर्मचारी चुपचाप से कार्यालय बंद कर चले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके सहित अन्य 10 लोगों के साथ कुल 10,04,065 रुपये की राशि की ठगी हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed