{"_id":"69d7b5b387d5a88c740c8ed4","slug":"now-commercial-gas-cylinders-will-be-available-only-on-aadhaar-card-shimla-news-c-19-sml1002-703551-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब केवल आधार कार्ड पर मिल \nजाएगा कॉमर्शियल गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब केवल आधार कार्ड पर मिल जाएगा कॉमर्शियल गैस सिलिंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सकलूसिव
बाहरी राज्यों से आए लोगों को शर्तों में दी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश में बाहर से पढ़ाई और रोजगार के लिए आने वाले छात्रों तथा मजदूरों को काॅमर्शियल गैस सिलिंडर के कनेक्शन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इन लोगों को अब फोटो आईडी यानि आधार कार्ड पर भी काॅमर्शियल गैस सिलिंडर आसानी से मिल जाएगा।
अब तक छात्रों और खासतौर पर मजदूरी करने वाले लोगों को सिलिंडर पाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बाहर से आने वाले लोगों को कनेक्शन लेने के लिए शहर का रेजिडेंस प्रूफ देना पड़ता था। इसके बिना इन्हें कनेक्शन नहीं मिलता था लेकिन अब आधार कार्ड पर ही कनेक्शन मिल जाएगा। यह सभी लोग शहर के किसी भी गैस एजेंसी में जाकर अपना आईडी प्रूफ देकर काॅमर्शियल गैस सिलिंडर ले सकेंगे। खाड़ी युद्ध के चलते एलपीजी का संकट पैदा हो गया है। हालांकि अब युद्ध थम चुका है लेकिन दिक्कतें बरकरार हैं। बाहरी राज्यों से हजारों की तादाद में शिमला या फिर विभिन्न जिलों में पढ़ने, नौकरी करने करने के लिए लोगों आते हैं।
आईओसी (इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड) ने ऐसे लोगों को अब राहत दी है। इसके अलावा 5 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर को लोग किसी भी गैस एजेंसी में जाकर कभी भी खरीद सकते हैं। अब तक लोगों को 5 किलो के गैस सिलिंडर के लिए कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती थी। आईओसी के मुताबिक इस सुविधा के शुरू होने के बाद से प्रदेश में करीब 2500 गैस सिलिंडर खरीदे जा चुके हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि गैस सिलिंडर के कनेक्शन लेने के लिए पहली बार 1522 रुपये उपभोक्ता को चुकाने होंगे। सिलिंडर की कीमत 944 रुपये निर्धारित की है। हर बार रिफिल कराने पर 578 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
कही भी भरवा सकते सिलिंडर
पांच किलो के कामर्शियल गैस सिलिंडर हर एजेंसी में है। उपभोक्ता गैस सिलिंडर खत्म होने के बाद इसे कहीं भी भरवा सकते हैं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा दी है।
-नरेंद्र धीमान, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाना उद्देश्य
हर वर्ग तक गैस सुविधा को सरल और सुलभ तरीके से पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। इस व्यवस्था से खासकर छात्रों और मजदूर वर्ग को काफी मदद मिली है। आगे भी हम उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुसार सुविधाएं बढ़ाते रहेंगे।
- मोहम्मद आमीन, मंडल एलपीजी विक्रय प्रमुख, आईओसी।