फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Cheap Medicine in Amrit Medical Stores in Himachal.

अच्छी खबरः अब 90 फीसदी सस्ती मिलेंगी कैंसर और हार्ट की दवाइयां

Mon, 21 Aug 2017 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 21 Aug 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
Now Cheap Medicine in Amrit Medical Stores in Himachal.

कैंसर और हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज हिमाचल में भी अब सस्ता हो जाएगा। प्रदेश समेत चार राज्यों में कैंसर और हार्ट की दवाइयां रियायती दरों पर मिल सकेंगी। इन दवाओं के  रेट 90 फीसदी तक कम हो जाएंगे।

विज्ञापन


शिमला समेत चार राज्यों में यह सुविधा सोमवार से शुरू  हो जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज शिमला से चार राज्यों में 15 अमृत मेडिकल स्टोर शुरू करेंगे। इन अमृत मेडिकल स्टोरों में 3000 से ज्यादा जेनेरिक दवाइयां बेहद रियायती दरों पर मिलेंगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सोमवार को हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश और असम में वीडियो कांफ्रेंसिंग से एकसाथ 15 अमृत मेडिकल स्टोर का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब दिल्‍ली चंडीगढ़ जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, इतनी सस्ती होंगी दवाइयां

Now Cheap Medicine in Amrit Medical Stores in Himachal.

इन स्टोरों में गंभीर रोगों की दवाइयां, सर्जिकल आइटम और इंप्लांट्स 60 से 90 फीसदी तक सस्ते मिलेंगे। हिमाचल के लोगों को अब सस्ते इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ या एम्स दिल्ली में भटकना नहीं पड़ेगा।

उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नजदीक खुलने जा रहे अमृत मेडिकल स्टोर से सस्ती दवाइयां मिल जाएंगी। इस स्टोर से पर्ची दिखाकर कोई भी व्यक्ति दवाइयां ले सकेगा।

15 नवंबर 2016 को देश का पहला अमृत दवा स्टोर एम्स में खुला था। एम्स स्थित स्टोर में कैंसर की 200 तरह की दवाएं और हृदय के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले स्टेंट, पेसमेकर सहित कुल 148 हार्ट इंप्लांट्स और 186 तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं।

इस स्टोर में कई दवाइयां 90 फीसदी तक कम दामों पर मिलती हैं। आईजीएमसी के निकट कैंसर अस्पताल के साथ ही खोले जा रहे इस स्टोर में भी सस्ती दवाइयां मिलेंगी।

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि अमृत स्टोर खुलने से हिमाचल के सभी वर्गों के लोगों को लाभ होगा। जेपी नड्डा सोमवार को पीटरहॉफ शिमला से 11:30 बजे 15 अमृत स्टोर लांच करने के बाद आईजीएमसी में 2:30 बजे एक अमृत दवा स्टोर का लोकार्पण करेंगे। आईजीएमसी के बाद इस स्टोर को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में भी खोलने की योजना है। 

साढ़े 13 हजार का इंजेक्शन 888 रुपये में मिलेगा

Now Cheap Medicine in Amrit Medical Stores in Himachal.

आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डॉ. राहुल राव का कहना है कि मार्केट में महंगे दामों पर मिलने वाली दवाएं और इंप्लाट्स अमृत स्टोर में 60 से 90 फीसदी तक सस्ते मिलेंगे। इससे बिचौलियों का खेल भी काफी हद तक खत्म हो जाएगा।

कैंसर और कार्डियोवेसकुलर जैसी बीमारियों की दवाओं पर 60 से 90 फीसदी तक छूट मिलेगी। कार्डिक इंप्लाट्स पर 50 से 60 फीसदी और 120 एमजी के डोसीटेक्सल इंजेक्शन पर 93 फीसदी छूट दी जाएगी। यह इंजेक्शन मार्केट में 13,440 रुपये में मिल रहा है जबकि अमृत स्टोर में कैंसर मरीजों को 888 रुपये में मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed