{"_id":"62bb0560c0b09412af24460a","slug":"now-cement-will-also-be-sold-in-himfed-s-godowns-in-himachal-decision-taken-in-bod-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himfed BOD Decisions: अब हिमफेड के गोदामों में भी बिकेगा सीमेंट, निदेशक मंडल की बैठक में हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himfed BOD Decisions: अब हिमफेड के गोदामों में भी बिकेगा सीमेंट, निदेशक मंडल की बैठक में हुआ फैसला
Tue, 28 Jun 2022 07:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Jun 2022 07:35 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित (हिमफेड) की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष गणेश दत्त की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सबसे पहले हिमफेड के प्रबंध निदेशक ज्ञान सागर नेगी ने निदेशक मंडल को त्रैमासिक गतिविधियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अब हिमफेड के गोदामों में अंबुजा और अल्ट्राटेक कंपनियों का सीमेंट भी बिकेगा। इसका मकसद दूरदराज के लोगों को वक्त पर सीमेंट उपलब्ध करवाना है। यह फैसला मंगलवार को हुई हिमफेड के निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया है। बैठक में सेब सीजन के मद्देनजर कलेक्शन सेंटर भी समय रहते खोलने के निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित (हिमफेड) की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष गणेश दत्त की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
बैठक में सबसे पहले हिमफेड के प्रबंध निदेशक ज्ञान सागर नेगी ने निदेशक मंडल को त्रैमासिक गतिविधियों से अवगत करवाया। निदेशक मंडल ने विस्तारपूर्वक चर्चा के बाद हिमफेड की विभिन्न कार्यसूची को अनुमोदित किया। इसी में यह निर्णय लिया गया कि हिमफेड के गोदामों में अब अंबुजा और अल्ट्राटेक का सीमेंट भी बेचा जाएगा। इस संबंध में हिमफेड की ओर से इन कंपनियों के प्रतिनिधियों से बात की जा चुकी है।
विज्ञापन
हिमफेड आने वाले दिनों में कालाअंब और बिलासपुर के गड़ामोड़ा में पेट्रोल पंप भी स्थापित करेगा। इससे न केवल हिमफेड की गतिविधियों को गति मिलेगी बल्कि अतिरिक्त संसाधन जुटाने में भी कामयाबी मिलेगी। हिमफेड के गोदामों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के जैव उर्वरक भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
कर्मचारियों को मिलेगा नए वेतनमान का लाभ
बढ़े हुए वेतनमान का लाभ हिमफेड के कर्मचारियों को भी मिलेगा। बागवानों और कृषकों की सुविधा के लिए सावड़ा में आठ लाख रुपये की लागत से बिक्री के बाद सेवा केंद्र स्थापित करने का भी निर्णय हुआ है। हिमफेड ने शिमला के जाठिया देवी में भी स्टोर खोलने का फैसला लिया है।