{"_id":"986e88c26da183bdf8d9b696aaecd559","slug":"now-cctv-in-shimla-city-parking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली रोकने के लिए एमसी का नया फार्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली रोकने के लिए एमसी का नया फार्मूला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 22 Aug 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की पार्किंगों पर अब अफसरों का पहरा रहेगा। अवैध वसूली रोकने के लिए नगर निगम की पार्किंगों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की गई है। गाड़ियों के आने-जाने के लिए बूम बैरियर लगेंगे।
विज्ञापन
पार्किंग में गाड़ी पार्क करने की एवज में दिए जाने वाली रसीद भी कंप्यूटराइज्ड होगी। वीरवार को महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। एक निजी कंपनी ने पार्किंगों को आधुनिक करने के लिए प्रस्तुति भी दी है।
विज्ञापन
लिफ्ट, हाईकोर्ट और मैट्रोपोल के समीप नगर निगम की पार्किंग हैं। वहीं, सैलानियों से अवैध वसूली रोकने के लिए निगम पार्किंगों में कंप्यूटराइज्ड बिलिंग शुरू करेगा। इसके तहत निगम से स्वीकृत रेट के आधार पर ही रसीद जारी होगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे रखेंगे नजर
पार्किंगों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगम प्रशासन पार्किंगों में आने-जाने वाली गाड़ियों पर नजर रख सकेंगे। किसी तरह की लड़ाई और ओवर चार्जिंग के मामले भी सीधे प्रशासन की नजर में रहेंगे।
बूम बैरियर करेंगे संख्या नियंत्रित
एक निर्धारित स्थल से आगे वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए बूम बैरियर लगाया जाता है। निगम अधिकारियाें का कहना है बैरियर के बाहर लगे वाहन पार्किंग में नहीं गिने जाएंगे।