फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now CBI will probe into Kotkhai Gangrape and Murder case.

आखिर मजबूर हुई सरकार, गुड़िया गैंगरेप एंड मर्डर केस की होगी CBI जांच

Sat, 15 Jul 2017 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 15 Jul 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
 Now CBI will probe into Kotkhai Gangrape and Murder case.

प्रदेश सरकार ने कोटखाई के गुडि़या प्रकरण में सीबीआई जांच की सिफारिश की है। एसआईटी जांच के बाद जिन 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उससे स्थानीय लोग संतुष्ट नहीं हैं। आक्रोशित भीड़ ने शुक्रवार को सीबीआई जांच की मांग को लेकर ठियोग में पुलिस थाने पर हमला कर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

विज्ञापन


उग्र आंदोलन के तुरंत बाद मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों की सचिवालय में आपात बैठक हुई। बैठक के बाद सीएम वीरभद्र सिंह ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश की। शासन ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन

सीएम बोले- देवभूमि के लोगों की भावनाएं हुईं आहत

 Now CBI will probe into Kotkhai Gangrape and Murder case.

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने मामले को सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है, ताकि किसी के भी दिमाग में किसी तरह का संशय न रहे। दो दिवसीय कुल्लू दौरे से लौटे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आते ही अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने गुडि़या प्रकरण को लेकर पूरी स्थिति का जायजा लिया।

सीएम ने कहा कि गुडि़या की दुराचार के बाद हत्या मामले ने देवभूमि के लोगों की भावनाओं को हिलाकर रख दिया है। मामला सामने आने के बाद एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी की अगुवाई में स्मार्ट शिमला पुलिस जांच में जुटी, लेकिन आरोपियों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद एक उच्च स्तरीय दल जांच के लिए गठित किया गया। 

राजनीतिक रंग देने की है कोशिश

 Now CBI will probe into Kotkhai Gangrape and Murder case.

सरकार ने मामले पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस महानिदेशक को विशेष जांच दल गठित करने व दोषियों को पकड़ने के लिए आवश्यक निर्देश दिए थे। विशेष जांच दल की जांच पड़ताल के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद उन्हें शिमला लाने के दौरान पहले से ताक में बैठे एक संगठित समूह ने काफिले पर हमला किया। इसके अलावा शुक्रवार को ठियोग से लेकर शिमला तक कई जगह प्रदर्शन, चक्काजाम और सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ठियोग में मचाए गए उपद्रव और सार्वजनिक संपत्ति को किए गए नुकसान की घटना के पीछे राजनीतिक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गुडि़या के परिवार के साथ संवेदना जताने की बजाय इस मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

विज्ञापन

केंद्र लेगा प्रस्ताव पर निर्णय

 Now CBI will probe into Kotkhai Gangrape and Murder case.

राज्य सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश के लिए अधिसूचना जारी कर केंद्र को भेजेगी। केंद्र सरकार मामले को लेकर राज्य सरकार से संपर्क साधेगी।

मामले की संवेदनशीलता और अब तक हुई पुलिस जांच पर अध्ययन के बाद गृह विभाग सीबीआई निदेशालय को निर्देशित करेगा।

इसके बाद जांच एजेंसी हिमाचल पुलिस से मामले से संबंधित अब तक हुई पड़ताल के दस्तावेज और तथ्यों को अपने अधिकार में लेकर नए सिरे से प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed