फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Buy vegetables online in Himachal

अब घर बैठे ऑनलाइन सब्जियां मंगवाएं हिमाचली

Sun, 25 Sep 2016 01:36 PM IST
बिंदर ठाकुर/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
बिंदर ठाकुर/अमर उजाला, गोहर (मंडी) Updated Sun, 25 Sep 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
Now Buy vegetables online in Himachal

हिमाचल में फल-सब्जियां खरीदने के लिए अब आपको सब्जी मंडियों में जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से एक क्लिक पर मनचाही ताजी सब्जियां मंगवा सकते हैं। सोलन सब्जी मंडी के बाद अब शिमला, मंडी की टकोली, कुल्लू की भुंतर और कांगड़ा की जसूर सब्जी मंडी इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग पोर्टल से जुड़ने जा रही है।

विज्ञापन


इस पोर्टल से जहां किसान-बागवान उत्पाद खरीद और बेच सकेंगे, वहीं उपभोक्ता भी घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे। केंद्र प्रायोजित ईएनएएम (नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट) ऑनलाइन योजना से सूबे के लाखों किसान और बागवान अपने उत्पादों की नेशनल मार्केटिंग कर सकते हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश की पांच मंडियों को ईएनएएम योजना से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सोलन सब्जी मंडी में इस पोर्टल का तो शुभारंभ भी हो गया है, लेकिन पूर्ण रूप से जुड़ने में अभी समय लगेगा। ईएनएएम योजना से जोड़ी गई इन मंडियों में आजकल किसानों, बागवानों, खरीदारों और कमीशन एजेंटों की रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा है। केंद्र सरकार ने नागार्जुन कंपनी को यह काम सौंपा है। मार्केट कमेटी बोर्ड जिला मंडी के सचिव भूपेंद्र ठाकुर ने हिमाचल की पांच सब्जी मंडियों को ईएनएएम योजना से ऑनलाइन जोड़ने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ राज्यों में चल रहा योजना पर काम

देश के आठ राज्यों हिमाचल, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और झारखंड में ईएनएएम योजना पर काम चला हुआ है। योजना के तहत पहले किसानों के उत्पाद सर्टिफाइड होंगे।

इसके बाद किसान-बागवान ऑनलाइन अपने उत्पादों के दाम ट्रेडिंग पोर्टल में देख इन्हें बेच सकते हैं। गुणवत्ता से भरपूर और सर्टिफाइड उत्पाद ही मंडी में ऑनलाइन बिकेगा। केंद्र सरकार ने देश के 8 राज्यों के लिए ईएनएएम योजना के तहत 200 करोड़ का बजट जारी किया है।


पर्सनल आईडी और पासवर्ड मिलेगा
योजना के तहत पंजीकृत किसान, बागवान, खरीदार और कमीशन एजेंट को पर्सनल आईडी और पासवर्ड मिलेगा। इसके तहत उत्पादों का प्रोफाइल ऑनलाइन दर्शाया जाएगा। इसी आधार पर ऑनलाइन खरीदे-बेचे जाएंगे। इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed