{"_id":"58ede5434f1c1b9c36cf730e","slug":"now-buy-pulses-on-choice-at-govt-depot-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डिपुओं से ले सकेंगे पसंद की सस्ती दालें, जानिए कब से मिलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डिपुओं से ले सकेंगे पसंद की सस्ती दालें, जानिए कब से मिलेंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 12 Apr 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के साढ़े सोलह लाख राशनकार्ड धारकों को जून महीने से पसंद की दालें मिलनी शुरू हो जाएंगी। सरकार राशन के डिपुओं में 7 दालों की सप्लाई भेजेगी। इसमें से उपभोक्ताओं को पसंद की तीन दालें मिलेंगी। सरकारी स्तर पर इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति निगम को भी इसकी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल में अभी राशनकार्ड उपभोक्ताओं को राजमा, मलका मसर और मसर तीन दालें दी जा रही हैं। पहली बार उपभोक्ताओं अपनी पसंद की दालें ले सकेंगे। टेंडर करने से पहले सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों की कैपेसिटी का भी ब्योरा मांगा था।
विज्ञापन
चूंकि हिमाचल में जितने भी गोदाम हैं उनकी भंडारण क्षमता कम है। ऐसे में सरकार निजी गोदाम भी हायर करने पर विचार कर रही है। विभाग का मानना है कि डिपुओं में एक साथ महीने का स्टॉक नहीं भेजा जाएगा। हर सप्ताह दालों की सप्लाई होती रहेगी। महीने के अंत में स्टॉक चेक होगा। जो दालें बचेंगी उन्हें वापस स्टोर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सरसों तेल का टेंडर फाइनल कर सरकार को भेजा
खाद्य आपूर्ति निगम ने सरसों तेल का टेंडर फाइनल कर मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेज दिया है। वर्तमान में कंपनी का टेंडर अप्रैल में खत्म होना है। समय रहते निगम ने तेल का टेंडर फाइनल कर सरकार को भेज दिया है।
हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को पसंद की दालें देने के लिए खाद्य आपूर्ति निगम को प्रोसेस शुरू करने को कहा है। सरकार जून महीने से उपभोक्ताओं को पसंद की तीन दालें देना शुरू कर देगी।- जीएस बाली, खाद्य आपूर्ति मंत्री।