फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now blood pressure, fever and blood test will be done without touching the body

Himachal: अब शरीर को छुए बिना होगी बीपी, शुगर और बुखार की जांच, आईआईटी मंडी ने तैयार की एप

Tue, 25 Jul 2023 11:34 AM IST
Krishan Singh त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jul 2023 11:34 AM IST
सार

आईआईटी मंडी में इस स्टार्टअप को शुरू करने वाले मुकेश महात्रे और आईआईटी मंडी इनोवेशन हब के बिजनेस विकास अधिकारी साहिल ने बताया कि यह एप बिल्कुल अलग है, क्योंकि अब तक जो भी मेडिकल एप बनी हैं, वह शरीर को टच करके ही रिजल्ट बताती हैं।
 

विज्ञापन
Now blood pressure, fever and blood test will be done without touching the body
मेडिकल मोबाइल एप - फोटो : संवाद

विस्तार

 अगर शरीर को छुए बिना बीपी, शुगर, बुखार और खून की जांच हो जाए तो और क्या चाहिए। जी हां, यह संभव कर दिखाया है आईआईटी के शोधकर्ताओं ने। उन्होंने एक ऐसी मोबाइल एप तैयार की है, जो शरीर को छुए बिना आपकी पूरी हेल्थ हिस्ट्री बता देगी। यह एप कैमरे की मदद से एंबिएंट लाइट से मरीज के चेहरे और नसों को देखकर बता देगा कि उसका बीपी, शुगर और बुखार कितना है। यही नहीं, यह भी पता चल जाएगा कि मरीज किस बीमारी से और कब से पीड़ित है। इस एप का सबसे अधिक फायदा ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में होगा, जहां पर नेटवर्क नहीं होता।

विज्ञापन


साथ ही वहां तक मेडिकल डिवाइस नहीं पहुंचाए जा सकते हैं। वहीं, अगर आपातकाल में कोई बीमार हो जाए और उसके तुरंत जरूरी टेस्ट करने पड़ें तो यह एप बहुत ही कारगर है। इसका सबसे अधिक प्रयोग हेल्थ और इंश्योरेंस सेक्टर में किया जा सकता है। क्योंकि इंश्योरेंस कंपनियों को अपने कस्टमर का तुरंत स्वास्थ्य जांचना है तो वह इस एप की मदद ले सकती हैं। आईआईटी मंडी में इस स्टार्टअप को शुरू करने वाले मुकेश महात्रे और आईआईटी मंडी इनोवेशन हब के बिजनेस विकास अधिकारी साहिल ने बताया कि यह एप बिल्कुल अलग है, क्योंकि अब तक जो भी मेडिकल एप बनी हैं, वह शरीर को टच करके ही रिजल्ट बताती हैं।
विज्ञापन


इस तरह से काम करेगी एप
सबसे पहले इस एप को मोबाइल पर इंस्टॉल किया जाता है और इसमें जरूरी डाटा भरा जाता है। इसके बाद मरीज पर इसका प्रयोग किया जा सकता है। इस एप का सेंसर युक्त कैमरा खुल जाने पर इसकी एंबिएंट लाइट मरीज के चेहरे और खून की नसों पर करीब एक मिनट तक पड़ती है। वहीं कुछ लाइट शरीर से कैमरे में आकर महत्वपूर्ण जानकारी देती है, जिसे मेडिकल पैरामीटर के मुताबिक समझा जा सकता है कि शरीर में किसी चीज की कमी है और कौन सी चीज अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 से अधिक लोगों पर किए गए प्रयोग के बाद बेहतर निकले परिणाम
इस एप को बनाने के बाद इसके परिणाम पता किए गए तो करीब सौ लोगों पर यह चेक किया गया। उनके डाटा की मेडिकल पैरामीटर और अन्य उपकरणों से तुलना की गई तो यह बिल्कुल सटीक मिला। ऐसे में इस एप कोे आईआईटी मंडी के इनोबेशन हब ने पूरी तरह से एक बेहतर मेडिकल एप के रूप में तैयार करने का दावा किया है। आगे इसे और भी अधिक फीचर से लैस किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed