फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now Ayushman cards will be made for MNREGA labourers, disabled people, street vendors and single women.

Ayushman Bharat Scheme: 90 हजार परिवारों के 3.29 लाख लोगों के हिमकेयर से आयुष्मान में बदलेंगे कार्ड

Sat, 09 Dec 2023 11:42 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Dec 2023 11:42 AM IST
सार

प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के लिए स्वास्थ्य विभाग ने करीब 90,000 परिवारों का चयन किया है। इन परिवारों में 3,29,000 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
Now Ayushman cards will be made for MNREGA labourers, disabled people, street vendors and single women.
आयुष्मान योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मनरेगा कामगारों समेत दिव्यांग, स्ट्रीट वेंडर और एकल नारियाें को अब केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। प्रदेश में इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने करीब 90,000 परिवारों का चयन किया है। इन परिवारों में 3,29,000 लोग शामिल हैं। अभी तक इन लोगों को प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना में उपचार की सुविधा मिल रही थी। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इन लोगों को आयुष्मान भारत में शामिल किया है। इन सभी लोगों के हिमकेयर कार्ड बंद कर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे उपचार के दौरान आयुष्मान कार्ड का लाभ उठा सकें। गौर रहे कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा दी जाती है।

विज्ञापन


अभी तक प्रदेश के कुछ ही लोग इस योजना में शामिल हैं और बीमारी के दौरान नि:शुल्क उपचार का अस्पतालों में लाभ ले रहे हैं। वहीं अब प्रदेश सरकार में मनरेगा वर्कर, 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग लोगों, स्ट्रीट वेंडर और एकल नारियों के परिवारों का चयन किया है। इसके लिए जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को चयनित लोगों के कार्ड बनाने के लिए कहा है। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक ने खंड चिकित्सा अधिकारियों को कार्ड बनाने के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही इन लोगों के हिमकेयर कार्ड रद्द करने के आदेश भी दिए हैं, जिससे जल्द इन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकें।
विज्ञापन


मैसेज और फोन के माध्यम से लोगों को करवाया अवगत
प्रदेश में मैसेज और फोन के माध्यम से इन सभी लोगों को अवगत करवा दिया है। साथ ही लोगों से आग्रह किया है कि जल्द वह आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण करवाएं। वहीं जिला सोलन में भी करीब 8,370 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित लोगों का डाटा संबंधित चिकित्सा खंड को भेज दिया है। साथ ही इस योजना के पात्र लोगों से भी आग्रह है कि जल्द आयुष्मान कार्ड बनवाकर सुविधा का लाभ उठाएं।-डॉ. राजन उप्पल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed