Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now attendance of cleaning workers will be done through biometric, corporation will take approval

Shimla News: सफाई कर्मियों की अब बायोमीट्रिक से लगेगी हाजिरी, मंजूरी लेगा निगम

Tue, 02 Apr 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now attendance of cleaning workers will be done through biometric, corporation will take approval
वार्डों में लगेंगी फेस स्कैनिंग मशीनें
विज्ञापन

500 कर्मचारियों की सुबह शाम लगेगी हाजिरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे नगर निगम और सैहब सोसायटी के पांच सौ से ज्यादा कर्मचारियों को अब बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगानी होगी।
वार्ड कार्यालयों में लगने वाली इन मशीनों में कर्मचारियों को रोजाना सुबह शाम दो बार हाजिरी लगाना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर इनकी तनख्वाह कट सकती है। इन मशीनों का संचालन शुरू करने के लिए नगर निगम अब निर्वाचन आयोग से मंजूरी लेने जा रहा है। इसके लिए आयोग को पत्र लिखा जा रहा है। अभी शिमला शहर में सभी कर्मचारियों की रजिस्टर पर ही हाजिरी लगती है। लेकिन शिकायतें मिल रही थीं कि कई कर्मचारी न तो सुबह समय से काम पर आते हैं और न ही आठ घंटे काम करते हैं। इसके बावजूद इनकी हाजिरी दर्ज हो जाती है। अब इस काम में पारदर्शिता लाने के लिए बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जा रही हैं। फेस स्कैनिंग से कर्मचारियों की हाजिरी का रिकॉर्ड निगम के पास उपलब्ध रहेगा। रोजाना आठ घंटे ड्यूटी इन कर्मचारियों को देनी होगी। शहर में सैहब और नगर निगम के 1100 से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। इनमें घरों से कूड़ा उठाने वाले पांच सौ से ज्यादा कर्मचारियों की घरों पर लगने वाले क्यूआर कोड से हाजिरी लगेगी। बाकी कर्मचारियों की मशीन से हाजिरी लगाई जाएगी। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने बताया कि बायोमीट्रिक मशीनों से हाजिरी लगाने को लेकर निर्वाचन आयोग से मंजूरी ली जा रही है।
विज्ञापन




भरयाल में प्लांट लगाने की भी लेंगे मंजूरी
नगर निगम भरयाल में कूड़ा संयंत्र के पास करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से लग रहे बायो मैथीनेशन प्लांट के लिए भी निर्वाचन आयोग से मंजूरी मांगेगा। इस प्लांट के लगने से कूड़े से बिजली बनाने की क्षमता बढ़ जाएगी। ऐसा प्लांट लगाने वाला शिमला देश का पहला शहर बन जाएगा। नगर निगम ने इसका टेंडर भी आमंत्रित किया है। भरयाल कूड़ा संयंत्र में रोजाना 70 से 90 टन कूड़ा पहुंचता है। यहां पर इस कूड़े से बिजली पैदा की जा रही है। हालांकि, गीला और सूखा कूड़ा अलग न होने और प्लास्टिक कचरा कम होने के कारण इस कूड़े से बिजली बनाने की क्षमता कम है। इसलिए अब इस प्लांट को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article