फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now All India Presiding Officers' conference will be held in Shimla, Vipin Parmar meets Lok Sabha speaker

अब शिमला में होगा अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन, लोस अध्यक्ष से मिले विपिन परमार

Thu, 28 Oct 2021 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Oct 2021 07:57 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने गुरुवार को अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के चेयरमैन एवं लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से लोक सभा सचिवालय नई दिल्ली में मुलाकात की तथा उन्हें आयोजन से संबंधित प्रबंधों के बारे में अवगत करवाया। 

विज्ञापन
Now All India Presiding Officers' conference will be held in Shimla, Vipin Parmar meets Lok Sabha speaker
विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शताब्दी वर्ष में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 82वां और सचिवों का 58वां सम्मेलन धर्मशाला की बजाय अब शिमला में होगा। 16 से 18 नवंबर के बीच होने वाले समारोह में राज्य सभा के उप सभापति, सभी राज्यों की विधानसभाओं, विधान परिषदों के पीठासीन अधिकारी (अध्यक्ष), उपाध्यक्ष तथा प्रधान सचिव/सचिव भी भाग लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने गुरुवार को अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के चेयरमैन एवं लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से लोक सभा सचिवालय नई दिल्ली में मुलाकात की तथा उन्हें आयोजन से संबंधित प्रबंधों के बारे में अवगत करवाया।

विज्ञापन


बैठक के बाद परमार ने बताया कि पहले यह समारोह धर्मशाला में होना था, लेकिन अखिल भारतीय  पीठासीन अधिकारियों का पहला सम्मेलन 15 से 17 सितंबर 1921 को शिमला में करवाया गया था। इसी के चलते इसका आयोजन अब शिमला में किया जा रहा है। परमार ने बताया कि सचिवों का 16 नवंबर तथा पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन 17 तथा 18 नवंबर को होगा। बता दें, ओम बिड़ला 17 नवंबर को 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इस समारोह में राज्य सभा के उप सभापति, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सभी मंत्री मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed