फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now again Gas subsidy will be directly credited to your account DBTL scheme.

अब इतने में मिलेगा आपको गैस सिलेंडर

Sun, 02 Nov 2014 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 02 Nov 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
Now again Gas subsidy will be directly credited to your account DBTL scheme.

जिला शिमला के ढाई लाख रसोई गैस उपभोक्ताओं को 15 नवंबर से गैस सिलेंडर खरीदने के लिए 987 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। संशोधित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर आफ एलपीजी योजना के लागू होने से केंद्र सरकार उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सब्सिडी के 501 रुपये लौटाएगी।

विज्ञापन


नवंबर में 937 रुपये नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर का दाम तय हुआ है। जिला शिमला में होम डिलीवरी के 50 रुपये तय किए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को 987 रुपये चुकाने होंगे। सब्सिडी कोटे के 12 गैस सिलेंडरों का प्रयोग कर चुके उपभोक्ताओं पर योजना लागू होने से बोझ पड़ेगा। इन उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सरकार कोई राशि नहीं लौटाएगी।
विज्ञापन


महीने की पहली तारीख को तय होगा रेट

हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडरों के दाम तय होंगे। गैस सिलेंडरों के एलपीजी दाम को विश्व बाजार से लिंक करने के चलते ऐसा हुआ है। इससे जब भी विश्व बाजार में नेचुरल गैस के दाम ऊपर नीचे होंगे गैस सिलेंडरों की कीमत भी बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

अप्रैल 2014 से मार्च 2015 तक 12 रसोई गैस सिलेंडरों पर ही केंद्र सरकार सब्सिडी बैंक खातों में लौटाएगी। 13वां गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को पूरी राशि चुकानी होगी।


जनवरी तक आधार से लिंक करें खाते

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी योजना में इस बार संशोधन किया है। योजना का लाभ सिर्फ  उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनके बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक हैं। हालांकि इस योजना से ऐसे लोगों को अभी छूट मिलेगी जिनके आधारकार्ड नहीं बने हैं। उन्हें सिर्फ अपना बैंक खाता गैस एजेंसी जाकर लिंक करवाना होगा। ऐसे उपभोक्ताओं को अगले साल जनवरी तक का समय आधार कार्ड बनवाने के लिए दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed