एचपीयू से पढ़ाई करने वालों के लिए गुड न्यूज, मिलेगी खास डिग्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से छात्रों को मिलने वाली हर डिग्री पर अब बाकायदा विवि को मिला ए ग्रेड अंकित किया जाएगा। विवि डिग्री के टॉप में यूजीसी नेक एक्रिडिएटिड ए ग्रेड यूनिवर्सिटी लिखवाएगा।
प्रदेश विश्वविद्यालय को मिले इस नए ग्रेड का प्रमाण पत्र और इससे संबंधित दस्तावेज जैसे ही विवि पहुंचेंगे, डिग्री पर ए ग्रेड छपवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे एचपीयू से पीजी, यूजी सहित हर डिग्री लेकर जाने वाले छात्र की डिग्री देखते ही छात्र का पता लग जाएगा कि यह एचपीयू ए ग्रेड यूनिवर्सिटी से पढ़ा है।
इससे छात्र की एचपीयू के नाम से अलग से पहचान बनेगी और उसे अलग तवज्जो मिल सकेगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले को ईसी की बैठक में ले जाकर ऑर्डिनेंस का हिस्सा बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विवि को ए ग्रेड मिलना पूरे विवि समुदाय के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है, जिनमें छात्र, शिक्षक, कर्मचारी अधिकारी बराबर बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि डिग्री में हम विवि का नया ग्रेड छपवाने जा रहे हैं।
सभी दस्तावेजों में छपाया जाएगा ए ग्रेड यूनिवर्सिटी
इसके साथ ही विश्वविद्यालय के हर आवश्यक दस्तावेजों और स्टेशनरी, लेटर हेड आदि में भी बाकायदा यूजीसी नेक एक्रिडिएटिड ए ग्रेड यूनिवर्सिटी छपवाया जाएगा, ताकि विवि से होने वाले पत्राचार में भी विवि को मिले नए ग्रेड का पता चल सके।
कुलपति ने कहा कि इस मामले में ईसी में ले जाकर ऑर्डिनेंस का हिस्सा बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। वहीं, विवि परिसर में लगे सभी बोर्डों और मुख्य गेट पर भी ए ग्रेड यूनिवर्सिटी अंकित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय सहित पूरे प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
ए ग्रेड मिलने के बाद विवि में मीडिया से बात करते हुए कुलपति ने कहा कि विवि जल्द 3 से 6 अक्तूबर तक ग्रेडिंग को लेकर विवि के दौरे पर आई नेक टीम की ओर से उन्हें सौंपी गई सीलबंद रिपोर्ट को खोलेगा। इसकी प्रक्रिया यूजीसी से पता कर खोलने के बाद इसमें टीम सदस्यों की ओर से किए गए आकलन और इसमें बताई गई विश्वविद्यालय की खूबियों के साथ इसमें बताई गई तमाम कमियों पर बाकायदा मंथन किया जाएगा
खामियों की ओर अधिक ध्यान देकर, उन्हें दूर कर विश्वविद्यालय को इससे बेहतर ग्रेड दिलवाने के काबिल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसमें चाहे आधारभूत, ढांचागत खामियां हों, शोध गतिविधियां या फिर छात्रों की को दी जाने वाली सुविधाएं। सभी में सुधार लाने के लिए बाकायदा प्लान आफ एक्शन बनेगा। उसी के मुताबिक विवि समुदाय में जिम्मेदारियां बांटी जाएंगी और बेहतरी के लिए कार्य किए जाएंगे, ताकि नैक टीम के चौथे राउंड में विवि को ए प्लस प्लस ग्रेड मिल सके।
जल्द विज्ञापित होंगे शिक्षकों के रिक्त पद
कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने कहा कि विवि में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए तीसरे चरण का शिक्षक भर्ती का दौर शुरू किया जाएगा। रिक्त पदों में करीब 148 सहायक आचार्य के पदों सहित करीब दो सौ सह आचार्य, आचार्य और विभिन्न संस्थानों के निदेशक सहित गैर शिक्षक कर्मियों के पद भी शामिल होंगे। इनको जल्द विज्ञापित कर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।