हमीरपुर: अब कंज्याण में पकड़ी 68 पेटी अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना भोरंज के तहत कंज्याण के साथ लगते चाहब प्लासी नामक स्थान पर पुलिस ने 68 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस शराब का संबंध भी आरोपी नीरज ठाकुर से पाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना भोरंज के तहत कंज्याण के साथ लगते चाहब प्लासी नामक स्थान पर पुलिस ने 68 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस शराब का संबंध भी आरोपी नीरज ठाकुर से पाया गया है। सोमवार को पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी अन्य कर्मचारियों सहित चाहब प्लासी नामक स्थान पर गश्त पर थे तो मुखबर से सूचना मिली कि हरीश उर्फ रिशु निवासी गांव घुमारली डाकघर कंज्याण तहसील भोरंज जिला हमीरपुर बस्सी ठेके पर सेलमैन है, उसने देसी संतरा शराब की पेटियां प्लासी के समीप छिपा कर रखी हैं। इसी कड़ी में थाना भोरंज के अलग-अलग ठेका शराब पर पुलिस ने दबिश दी।
जिसमें विभिन्न जगहों से देशी शराब मार्का वीआवी फूल्स की 68 पेटी व दो बोतल बरामद की गईं। इस बरामदगी के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जबकि रविवार शाम को भी पुलिस ने सुलगवान में शराब की 44 पेटियां बरामद कर शराब ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि इस शराब के व्यापार का संबंध भी नीरज ठाकुर निवासी बोहणी से होना पाया गया है। मामला दर्जकर छानबीन जारी है।
एक्साइज विभाग ने नादौन में पकड़ी शराब की 101 पेटियां
राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने भी सोमवार के जिलाभर के विभिन्न शराब ठेकों पर दबिश देकर देसी शराब बरामद की है। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विशाल गोरला ने बताया कि उनकी टीम ने नादौन शराब ठेके पर 101 शराब की पेटियां बिना रिकॉर्ड की बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि शराब का सैंपल लेकर इन्हें जांच के लिए कंडाघाट स्थित लैब भेजा रहा है। इसी तरह गलोड में 25 बोतल शराब बरामद कर केस दर्ज किया है। जबकि रिकॉर्ड व स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने पर समीरपुर शराब ठेके का चालान किया गया।
कालू की गाड़ी से 19 पेटी नकली शराब बरामद
कालू की गाड़ी से 19 पेटी नकली शराब बरामद हुई है। मिलावटी शराब के कारोबार में सुंदरनगर का कालू अहम कड़ी रहा है। शराब की काली कमाई से वह आठ-दस सालों में ही अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा।