{"_id":"591f21114f1c1b8523f22df4","slug":"now-1500-staff-nurses-will-be-under-contract-system-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंध में आएंगी 1500 स्टाफ नर्सें, सीएम ने दिलाया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंध में आएंगी 1500 स्टाफ नर्सें, सीएम ने दिलाया भरोसा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 20 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरकेएस में भर्ती की गई स्टाफ नर्सों को अनुबंध में लिया जाएगा। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री के इस भरोसे के बाद प्रदेश भर की 1500 के करीब स्टाफ नर्सों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सालों से आरकेएस से कांट्रेक्ट में लेने को लेकर की जा रही मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री के इस भरोसे के बाद नर्सिंग एसोसिएशन में खुशी की लहर है। आईजीएमसी सभागार में स्टेट नर्स एसोसिएशन ने अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह मनाया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर डाइट मनी की मांग जो वर्ष 2016 से पेंडिंग है, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मामला वित्त विभाग को भेजा गया है, लेकिन उसे अभी मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के हस्तक्षेप करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग का काम है और एसोसिएशन की इस मांग को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से एसोसिएशन को 50 हजार और आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने 30 हजार रुपये देने की घोषणा की।