फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Notices to bank managers for running financial awareness campaign

वित्तीय जागरूकता अभियान नहीं चलाने वाले बैंक प्रबंधकों को जारी होंगे नोटिस

Wed, 13 Mar 2019 07:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Mar 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
Notices to bank managers for running financial awareness campaign

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशों के बावजूद वित्तीय जागरूकता अभियान नहीं चलाने वाले बैंक प्रबंधकों को नोटिस जारी होंगे। बुधवार को शिमला में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 151वीं बैठक में मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने समिति संयोजक को ये निर्देश दिए।

विज्ञापन

 

दिसंबर की तिमाही तक प्रदेश के बैंकों ने जागरूकता अभियान चलाने का 50 फीसदी लक्ष्य ही पूरा किया है। हर शाखा को प्रतिमाह तीसरे शुक्रवार को डिजिटल पेमेंट के प्रति लोगों को जागरूक करना अनिवार्य है। बावजूद इसके बैंक प्रबंधक आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस पर मुख्य सचिव ने बैंक मैनेजरों को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। बैठक में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 1731 बैंक शाखाएं हैं। तीन माह में इन शाखाओं ने 5193 जागरूकता शिविर लगाने थे, लेकिन 2695 शिविर ही लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबार्ड इसके लिए बजट भी देता है, लेकिन बैंक इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। बताया कि किसान क्रेडिट योजना में 4.31 लाख किसानों ने 6388 करोड़ की ऋण लिया है।

जानबूझ कर लोन नहीं देने बैंकों की होगी शिकायत

 दिसंबर तक कुल बैंकिंग व्यवसाय 1.65 लाख करोड़ से पार हो गया है। 500433 नई इकाइयों को 16397 करोड़ का ऋण दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल खाची, प्रबंध निदेशक यूको बैंक एके गोयल, महाप्रबंधक आरबीआई केसी आनंद, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड रणबीर सिंह, संयोजक बैंकर्स समिति जेएन कश्यप सहित आदि मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने कहा कि जानबूझ कर लोन नहीं देने वाले बैंकों की रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से शिकायत की जाएगी। कुल्लू के एक मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी लोगों को ऋण न देना गलत है। 

91 हजार प्रधानमंत्री जन-धन खातों में जीरो बैलेंस
प्रधानमंत्री जन-धन योजना में प्रदेश में 10.79 लाख खाते खोले गए हैं। इनमें 91497 बैंक खाते जीरो बैलेंस हैं। मुख्य सचिव ने बैंक प्रबंधकों को इन 91 हजार खातों को जीरो बैलेंस से बाहर निकालने के लिए काम करने को कहा है।

0.9 फीसदी बढ़ा प्रदेश के बैंकों का एनपीए
प्रदेश के बैंकों का एक तिमाही में एनपीए 0.9 फीसदी बढ़ा है। दिसंबर की तिमाही में एनपीए 5.87 फीसदी रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले एनपीए 5.78 फीसदी था। राज्य सहकारी बैंक का एनपीए 7.01 फीसदी, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक 14.15 फीसदी, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक 8.26 और कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक का एनपीए 23.95 फीसदी पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed