{"_id":"53d194656a91a3053e34f2ce76150e5a","slug":"notice-to-mc-joint-commissioner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, ज्वाइंट कमिश्नर को क्यों जारी हुआ नोटिस?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, ज्वाइंट कमिश्नर को क्यों जारी हुआ नोटिस?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विधि जोगेंद्र चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। बुधवार को प्रापर्टी टैक्स को लेकर आयोजित विशेष सदन से अनुपस्थित रहने पर महापौर संजय चौहान ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया।
विज्ञापन
उन्होंने आयुक्त अमरजीत सिंह को संयुक्त आयुक्त विधि से अनुपस्थित रहने का कारण पूछने के आदेश दिए। महापौर ने कहा कि अफसर से पूछा जाए कि निगम सदन की अनदेखी क्यों की गई? महापौर ने अन्य अफसरों को चेताते हुए कहा कि सदन की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
पार्षदों ने किया हंगामा
उधर, अफसर की गैर मौजूदगी के चलते पार्षदों ने सदन में जमकर हंगामा किया। गतिरोध बढ़ने पर महापौर को आधे घंटे के लिए निगम सदन स्थगित करना पड़ा। बुधवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे प्रापर्टी टैक्स पर चर्चा के लिए बुलाई गई विशेष बैठक के शुरू होते ही कांग्रेस पार्टी के सदन में नेता पार्षद शशि शेखर चीनू ने संयुक्त आयुक्त विधि के मौजूद न होने पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
कहा कि हजारों लोगों से जुड़े प्रापर्टी टैक्स के मामले में चर्चा के दौरान विधि शाखा की राय लेना जरूरी है। अफसर की गैर मौजूदगी में अगर कोई गलत फैसला ले लिया गया तो जवाबदेह कौन होगा। पार्षद सुरेंद्र चौहान, अनूप वैद, मनोज कुठियाला और पार्षद कल्याण चंद धीमान ने भी इस पर आपत्ति जताई।
आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट में एचपीसीए के एक मामले के चलते संयुक्त आयुक्त विधि को जाना पड़ा है। उन्होंने लिखित में कानूनी राय दी है। इस पर पार्षद भड़क गए। विवाद बढ़ने पर महापौर ने सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। दोबारा सदन की कार्रवाई शुरू होने पर पार्षदों को विधि शाखा की राय से अवगत कराया। लेकिन अफसर के आने से पार्षद नाराज हैं।