फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Notice to 66 schools on the very first day of reopening in chamba himachal

चंबा: पहले ही दिन 66 स्कूलों को नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

Tue, 28 Sep 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Sep 2021 05:00 AM IST
सार

शिक्षा विभाग ने चंबा जिले के 66 स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की है।   विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन स्कूलों को उपस्थिति की सूचना न भेजने के कारण बताने होंगे। अगर ये स्कूल संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। 

विज्ञापन
Notice to 66 schools on the very first day of reopening in chamba himachal
विद्यार्थियों को पढ़ाते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल खुलने के बाद पहले ही दिन हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने चंबा जिले के 66 स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने दैनिक उपस्थिति का ब्योरा न देने पर इन स्कूलों पर कार्रवाई की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन स्कूलों को उपस्थिति की सूचना न भेजने के कारण बताने होंगे। अगर ये स्कूल संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। सोमवार को दसवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। विभाग ने पहले ही आदेश दिए थे कि स्कूल में दैनिक उपस्थिति का ब्योरा दोपहर तक कार्यालय में दिया जाए, लेकिन जिले के 66 स्कूलों ने यह डिटेल साझा नहीं की।

विज्ञापन


विभाग ने इन स्कूलों को नोटिस जारी किया है। विभाग के पास पहुंची पहले दिन की 171 स्कूलों की रिपोर्ट में 42 प्रतिशत उपस्थिति रही। गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त में स्कूल खुले थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर इन्हें बंद कर दिया गया था। बहरहाल, अब सरकार ने दोबारा स्कूल खोले हैं। सप्ताह के पहले तीन दिन दसवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थी स्कूल आएंगे। सप्ताह के अंतिम तीन दिन नौवीं से 11वीं के विद्यार्थी स्कूल आएंगे। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि 66 स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। दैनिक उपस्थिति की रिपोर्ट न देने पर यह कार्रवाई की गई है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed