फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Notice to 56 education institutes by Directorate of Higher Education Himachal Pradesh

56 शिक्षण संस्थानों को भेजे थे नोटिस, इनका नहीं आया जवाब

Sat, 02 Jun 2018 01:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 02 Jun 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
Notice to 56 education institutes by Directorate of Higher Education Himachal Pradesh

सरकारी नियमों की अनदेखी करने के आरोप में उच्च शिक्षा निदेशालय से जारी कारण बताओ नोटिस का 25 निजी शिक्षण संस्थानों ने जवाब नहीं दिया है। निदेशालय ने 56 निजी शिक्षण संस्थानों को कारण बताओ नोटिस देकर 31 मई तक जवाब देने को कहा था। नोटिस के माध्यम से पूछा गया था कि क्यों न इन संस्थानों को जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) वापस ले लिए जाए।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय के पास 31 मई तक 31 निजी संस्थानों के ही जवाब आए हैं। निदेशालय इन जवाबों को लेकर अब रिपोर्ट बनाने में जुट गया है। यह रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपी जाएगी। संस्थानों को दी एनओसी वापस लेने का फैसला प्रदेश सरकार लेगी।
विज्ञापन


सरकार से एनओसी मिलने के बाद ही इन संस्थानों को ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन और नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन से मान्यता मिलती है। सरकार अगर इन संस्थानों से एनओसी वापस ले लेती है तो इनकी मान्यता पर भी संकट गहरा जाएगा। मान्यता खत्म होने पर उक्त सभी संस्थान बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को दी जाएगी रिपोर्ट

Notice to 56 education institutes by Directorate of Higher Education Himachal Pradesh

सुप्रीम कोर्ट द्वारा निजी शिक्षण संस्थानों की कमियों को तलाशने के लिए गठित एसआईटी ने अप्रैल महीने में हिमाचल हाईकोर्ट में अपनी सातवीं स्टेटस रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में प्रदेश में स्थित 159 निजी शिक्षण संस्थानों को विभिन्न नियमों की अवहेलना करने का आरोपी पाया गया है।

रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने बीते दिनों ही 44 संस्थानों पर एफआईआर करने और 159 संस्थानों से एसआईटी का जांच खर्च वसूलने के आदेश दिए हैं। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा निदेशालय ने 56 संस्थानों को सरकार द्वारा दी गई एनओसी वापस लेने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

उधर, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा ने बताया कि कुछ संस्थानों ने डाक के माध्यम से भी जवाब भेजे हैं। एक-दो दिन का इंतजार करने के बाद रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed