फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Notice to 18 schools of Shimla and Solan on increasing fees

मनमानी फीस बढ़ाने पर शिमला और सोलन के 18 स्कूलों को नोटिस

Fri, 03 May 2019 11:30 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 May 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Notice to 18 schools of Shimla and Solan on increasing  fees
सांकेतिक तस्वीर

शिमला और सोलन शहर के डेढ़ दर्जन निजी स्कूलों को मनमाने तरीके से फीस बढ़ोतरी करने पर नोटिस जारी होंगे। स्कूलों के निरीक्षण रिपोर्ट की प्रारंभिक समीक्षा के बाद शिमला शहर में सबसे ज्यादा 13 और सोलन शहर में पांच निजी स्कूलों की फीस महंगाई दर बढ़ने के मुकाबले कई गुणा अधिक पाई गई है।

विज्ञापन


निदेशालय ने सख्ती बरतते हुए इन निजी स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी करने का फैसला लिया है। इन स्कूलों को फीस कम करने और बढ़ाई गई फीस को अगली किस्त में ऐडजस्ट करने के निर्देश दिए जाएंगे। निर्देशों की अनदेखी करने वाले स्कूलों को मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी जाएगी।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय के मुताबिक शिमला और सोलन शहर के कुछ निजी स्कूलों ने वार्षिक फीस में 20 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। फीस तय करने के मानकों की इन स्कूलों ने अवहेलना की है। कुछ निजी स्कूलों ने फीस से संबंधित रिकार्ड से छेड़छाड़ भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग मामले को लेकर गंभीर

Notice to 18 schools of Shimla and Solan on increasing  fees

निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में स्थित अधिकांश निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी बहुत अधिक नहीं है। सूबे के 688 निजी स्कूलों की फीस रिपोर्ट की समीक्षा इन दिनों निदेशालय में जारी है।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया है कि इस मामले को लेकर विभाग गंभीर है। मनमाने तरीके से निजी स्कूलों को फीस बढ़ोतरी नहीं करने दी जाएगी।

जल्द ही निरीक्षण रिपोर्टों की समीक्षा का काम पूरा कर लिया जाएगा। जिला उपनिदेशकों के माध्यमों से जिला और उपमंडल स्तर पर स्थित निजी स्कूलों को भी चेतावनी से संबंधित नोटिस जारी किए जाएंगे।

इस साल फीस बढ़ोतरी करने वाले निजी स्कूलों को अगले तीन साल तक फीस बढ़ोतरी न करने के आदेश दिए जाएंगे। सभी निजी स्कूलों को पीटीए का अनिवार्य तौर पर गठन करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed