फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   notice due to landsliding

Shimla News: भूस्खलन के बाद कुफ्टाधार में खोदाई पर रोक, निगम ने थमाया नोटिस

Fri, 10 Apr 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
notice due to landsliding
शिमला में स्नान के समीप मिनी कुफ्टाधार में निर्माण कार्य के चलते मकानों को हुआ खतरा।फोटो अम
शनान में भूस्खलन से तीन मकानों को खतरा, मौके पर पहुंची निगम की टीम, काम रुकवाया
विज्ञापन

भूस्खलन न हो, इसके लिए अब मौके पर लगाए गए तिरपाल, फिलहाल शिफ्ट नहीं हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कुफ्टाधार क्षेत्र के शनान में भूस्खलन के बाद यहां चल रहे खोदाई के काम पर रोक लगा दी गई है। नगर निगम ने प्लॉट के मालिक को तुरंत काम रोकने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही नोटिस भी थमा दिया गया है। इस पर अब नगर निगम आयुक्त कोर्ट में केस भी चलेगा।
निगम प्रशासन के अनुसार किससे अनुमति लेकर यह कटिंग की गई है, इसका जवाब मांगा गया है। मौके पर भूस्खलन न हो, इसके लिए यहां तिरपाल लगा दिए गए हैं।नगर निगम का कहना है कि प्लॉट मालिक को पहले सुरक्षा दीवार लगाकर खतरे की जद में आए मकानों को सुरक्षा देनी होगी। इसके बाद ही यहां खोदाई समेत अन्य निर्माण कार्य को मंजूरी दी जाएगी। निगम की वास्तुकार शाखा ने उक्त प्लॉट मालिक के भवन का नक्शा तैयार कर रहे आर्किटेक्ट को भी सूचित कर दिया है। निर्देश दिए गए हैं कि मौके पर पहले सुरक्षा के उपाय किए जाएं और डंगे लगाए जाएं। वीरवार देर शाम हुए भूस्खलन के कारण शनान में तीन मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद सरोज ठाकुर के अनुसार नगर निगम को इनकी सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए। कहा कि इन मकानों के ठीक नीचे प्लॉट की कटिंग का काम चल रहा था। बारिश होने और खोदाई के कारण यहां भूस्खलन हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटिंग के चलते इस क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है। शुक्रवार को नगर निगम की एक टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। मौके पर लोगों से भी बात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि प्लॉट मालिक को काम रोकने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

कुफ्टाधार में दूसरी जगह भी नुकसान
शनान से चंद मीटर दूर मिनी कुफ्टाधार में भी प्लॉट की कटिंग के चलते यहां बने नगर निगम के पैदल रास्ते को नुकसान पहुंचा है, यह टूट गया है। नगर निगम के पास भी इसकी शिकायत पहुंची है। निगम के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर ने कहा कि इस मामले में फील्ड स्टाफ से रिपोर्ट ली जा रही है। निगम के रास्ते को नुकसान पहुंचाने पर कार्रवाई की जाएगी।


मौके पर नहीं आ रहे अधिकारी
पार्षद सरोज ठाकुर का कहना है कि इतना भूस्खलन होने के बावजूद जिला प्रशासन या नगर निगम का कोई आलाधिकारी मौके पर नहीं आया। यह प्रशासन की गंभीरता को दिखाता है। कहा कि अभी मौके पर तीन मकानों को खतरा है। ज्यादातर लोगों ने अभी इन्हें खाली नहीं किया है। लोगों से लगातार बात हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed