फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Not a single person is 8th pass at hamirpur.

सबसे साक्षर जिले की बस्ती, एक भी 8वीं पास नहीं

Tue, 21 Jul 2015 09:11 AM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
Not a single person is 8th pass at hamirpur.

ये जिला देश के सबसे साक्षर जिलों में शुमार है। मगर इसकी ये सच्चाई जान आप भी चौंक जाएंगे। यहां एक बस्ती ऐसी है जहां एक भी बच्चा या बूढ़ा आठवीं पास नहीं है। साक्षरता दर में अग्रणी हिमाचल के हमीरपुर जिले की एक ऐसी बस्ती भी है जहां एक भी बच्चा, जवान या बूढ़ा आठवीं पास नहीं है। यहां अधिकतर बुजुर्ग तो अंगूठा छाप हैं।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से स्पेशल एजूकेटर के माध्यम से करवाए गए सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत सौर के छोड़ब गांव की बरड़ बस्ती की आबादी 200 के आसपास है। यहां कोई भी बाशिंदा आठवीं कक्षा पास नहीं कर पाया है। बस्ती के बच्चे आठवीं कक्षा पास करने से पहले ही पढ़ाई छोड़कर परिवार का कामकाज में हाथ बंटाना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Not a single person is 8th pass at hamirpur.

बच्चों के अधिकतर अभिभावक अनपढ़ हैं। ऐसे में वे भी इन्हें स्कूल भेजना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। सर्वे में पाया कि इस शैक्षणिक सत्र में भी बस्ती के 15 बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया है। क्षेत्र के दो प्राइमरी स्कूलों मनसूही, सौर और एक हाई स्कूल भोटा से इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।

बता दें कि उक्त सर्वे गौना करौर के डाइट संस्थान की ओर से किया गया है। डाइट गौना करौर के प्रिंसिपल जगदीश कौशल ने बताया कि छोड़ब गांव की बस्ती के बच्चे आठवीं से पहले ही स्कूल छोड़ रहे हैं, सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। स्कूल प्रबंधन से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। पंचायत प्रधान सौर आशा कुमार ने बताया कि जागरूक करने के बावजूद अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में रुचि नहीं लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed