फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Non gazetted Employees Federation: Vinod statement regarding financial justice to the employees

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ: विनोद बोले- सरकार ने कर्मचारियों से आर्थिक न्याय नहीं किया तो हाईकोर्ट जाएंगे

Sat, 02 Apr 2022 07:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Apr 2022 07:41 PM IST
सार

प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (विनोद गुट) के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा है कि सरकार ने कर्मचारियों से एक माह में आर्थिक न्याय नहीं किया तो हाईकोर्ट जाएंगे। इससे पहले अप्रैल अंत में महासंघ से जुड़े विभिन्न कर्मचारी संघों के नेताओं की बैठक बुलाकर भावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 

विज्ञापन
Non gazetted Employees Federation: Vinod statement regarding financial justice to the employees
विनोद कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (विनोद गुट) के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा है कि सरकार ने कर्मचारियों से एक माह में आर्थिक न्याय नहीं किया तो हाईकोर्ट जाएंगे। इससे पहले अप्रैल अंत में महासंघ से जुड़े विभिन्न कर्मचारी संघों के नेताओं की बैठक बुलाकर भावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल सचिवालय की तर्ज पर निदेशालयों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष वेतन और भत्ते दिए जाएं।

विज्ञापन


निदेशालयों में सचिवालय की तरह काफी काम किया जाता है। विनोद ने कहा कि इस संबंध में शनिवार को मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त को भी पत्र भेजा गया है। इसमें कहा है कि जिस आधार पर वर्ष 2009 के तहत ग्रेड पे दिया जाता है, उसी आधार पर 1 जनवरी, 12016 से संशोधित वेतनमान दिया जाए। इसके अलावा संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान भी शीघ्र किया जाए। अन्य भत्तों में भी सही अनुपात में वृद्धि की जाए। पंजाब सरकार ने जो वित्तीय विसंगतियां रखी हैं, उनको भी तुरंत दूर करें। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed