फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Non gazetted employees federation federal house on 09 september

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ फेडरल हाउस, तय होगी चुनाव तिथि

Sat, 08 Sep 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Sep 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
Non gazetted employees federation federal house on 09 september
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का फेडरल हाउस रविवार को शिमला में होगा। इसमें चुनाव की तिथि और स्थान पर अंतिम मुहर लगेगी। प्रदेश कार्यकारिणी के चुनावों को लेकर यह फेडरल हाउस अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


महासंघ चुनाव से पहले ब्लॉक और जिलों में सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी। फेडरल हाउस में सभी जिला अध्यक्ष, महासचिव और विभागीय संघों के अध्यक्ष बुलाए गए हैं।
विज्ञापन


महासंघ तदर्थ कमेटी के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार ने कहा कि चुनाव की तारीख और स्थान तय करने के लिए फेडरल हाउस बुलाया है। जिला अध्यक्षों और महासचिवों, प्रमुख विभागीय संगठनों के अध्यक्षों को मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यता अभियान को लेकर हाेगी समीक्षा

Non gazetted employees federation federal house on 09 september

ब्लॉक और जिला स्तर पर चले महासंघ के सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा की जाएगी। इस दौरान सदस्यों की संख्या कितनी है और प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में कितने डेलीगेट हिस्सा लेंगे, इसे लेकर चर्चा की जानी है।

विनोद के अनुसार कुछ तथाकथित कर्मचारी नेता महासंघ के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंक ने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमेशा महासंघ के सदस्य ही अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री कार्यालय से महासंघ अध्यक्ष का नाम तय किया गया हो।

ये नेता मुख्यमंत्री कार्यालय को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे नेताओं पर कार्रवाई की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने पहले ही साफ कहा है कि महासंघ के चुनाव में सरकार हस्तक्षेप नहीं करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed