विस चुनावः प्रदेश में इन दिन से शुरू हो रहा नामांकन का दौर, चुनाव आयोग जारी करेगा अधिसूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के दोनों प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर माथापच्ची चल रही, लेकिन सोमवार को चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होते ही नामांकन का दौर शुरू हो जाएगा। 23 अक्तूबर तक पर्चे भरे जाएंगे।
24 अक्तूबर से नामांकनों की जांच होगी। 26 तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। नौ नवंबर को मतदान और 18 दिसंबर को नतीजे आएंगे। प्रत्याशी दोपहर 3 बजे तक ही नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि 68 विधानसभा सीटों में से 17 सीटें अनुसूचित जाति और तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। हिमाचल में कुल 4991921 मतदाता हैं। इसमें 2565722 पुरुष और 2426277 महिलाएं हैं।
सभी 7521 मतदान केंद्रों में ईवीएम से मतदान होगा। देश में पहली बार हिमाचल में सभी मतदान केंद्रों में वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल होगा। इससे मतदाता जान सकेंगे कि उनका वोट सही डला है।
हिक्किम विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र
लाहौल स्पीति के हिक्किम को विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र होने का दर्जा प्राप्त है। यहां 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे ग्रामीण विपरीत परिस्थितियों में मतदान केंद्र तक पहुंचते हैं।
किन्नौर के कल्पा निवासी 100 वर्षीय श्याम शरण नेगी को देश का पहला मतदाता होने का गौरव प्राप्त हैं। वे इस बार के विधानसभा चुनाव में 13वीं बार मतदान करेंगे। नेगी चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेस्डर भी हैं।