फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Noconfidence motion passed against Municipal Council Manali Chairman Chaman

Kullu: नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

Wed, 25 Sep 2024 02:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Sep 2024 02:00 PM IST
सार

नगर परिषद मनाली  अध्यक्ष चमन कपूर के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। अब अध्यक्ष पद के लिए एक माह के भीतर चुनाव करवाए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Noconfidence motion passed against Municipal Council Manali Chairman Chaman
नगर परिषद मनाली - फोटो : संवाद

विस्तार

 नगर परिषद मनाली  अध्यक्ष चमन कपूर के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। अब अध्यक्ष पद के लिए एक माह के भीतर चुनाव करवाए जाएंगे।  गौरतलब है कि लगभग 15 दिन चार पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीसी कुल्लू को दिया था।

विज्ञापन


उपायुक्त कुल्लू ने एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा को आगामी प्रक्रिया के आदेश दिए। इसके बाद एसडीएम ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई। सुबह 11:00 बजे हुई बैठक मे कुल चार पार्षदों ने भाग लिया, जबकि अध्यक्ष व दो अन्य पार्षद बैठक से नदारद रहे।
विज्ञापन


बैठक में चर्चा के बाद अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। आलाधिकारियों को इसकी सूचना दी जा रही है। आलाधिकारियों के निर्देशानुसार आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed