फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   noc panding of hotels

Shimla News: होटलों के पर्यावरण अनुपालना के एनओसी के 150 मामले लंबित

Sun, 28 Apr 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
noc panding of hotels
आचार संहिता लगने के कारण प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जारी नहीं कर रहा एनओसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में होटलों को पर्यावरण अनुपालन के लिए जारी किए जाने वाले एनओसी के प्रदेश नियंत्रण बोर्ड के पास 150 से ज्यादा मामले लंबित हैं। इनमें कुछ आवेदन नए और कुछ पुराने एनओसी के नवीनीकरण के आवेदन हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के कारण बोर्ड लोगों को एनओसी जारी नहीं कर रहा है। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि चुनावों के बाद ही एनओसी जारी किए जाएंगे।
शहर में होटलों को चलाने के लिए प्रदेश प्रदूषण बोर्ड से एनओसी लेना अनिवार्य है। नए एनओसी के लिए टीसीपी और पंचायत से नोटिस लेना होता है जिसमें गीले और सूखे कूड़े के निपटारे की जानकारी देना जरूरी है। बोर्ड एक, दो और पांच साल के लिए एनओसी जारी करता है। होटल मालिकों को संचालन के लिए सहमति का नवीनीकरण लेना आवश्यक है। होटल की श्रेणी और उसके पैमाने के अनुसार जल अधिनियम, 1974 और वायु अधिनियम, 1986 के प्रावधानों के तहत दोबारा से एनओसी के लिए आवेदन करना पड़ता है। आम तौर पर राजधानी के होटल मालिक 31 मार्च के आसपास एनओसी के लिए आवेदन करते हैं। 16 मार्च को आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से बोर्ड एनओसी जारी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

शहर में प्रदूषण नियमों का सख्ती से पालन हो और होटल कचरे का सही से निपटारा हो, इसके लिए होटलों के लिए एनओसी लेना जरूरी है। एनओसी न होने पर होटल मालिकों को यह डर सता रहा है कि उन्हें होटल का संचालन करने से रोक न दिया जाए। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ललित ठाकुर ने बताया कि बोर्ड के पास एनओसी के 150 से ज्यादा मामले लंबित हैं। बोर्ड चुनावों के बाद ही नए एनओसी जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed