फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No water in university library amid heavy rain

Shimla News: झमाझम बारिश के बीच विवि के पुस्तकालय में पानी नहीं

Mon, 29 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
No water in university library amid heavy rain
एक सप्ताह से छात्र झेल रहे हैं परेशानी
विज्ञापन

एनएसयूआई ने कुलपति से की नियमित आपूर्ति की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में झमाझम बारिश के बीच हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला के पुस्तकालय में पीने का पानी नहीं मिल रहा।

विद्यार्थियों को पानी की बोतलें साथ लाना पड़ रही हैं। एनएसयूआई की विवि इकाई ने पुस्तकालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की इस समस्या और आम छात्रों की अन्य समस्याओं को लेकर कुलपति से मुलाकात की। एनएसयूआई की विवि इकाई प्रभारी प्रवीण मिन्हास ने कुलपति से इन समस्याओं का जल्द समाधान करने का आग्रह किया। छात्रों ने विवि के सभी विभागों में खाली नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी की सीटों को सब्सिडाइज्ड श्रेणी में कम फीस वाली सीटों में बदले जाने, बीएड के तीसरे सेमेस्टर की का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने, विवि की कैंटीन और परिसर में चल रही दुकानों में खाने की गुणवत्ता में सुधार लाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि विवि के अधिकारियों के कार्यालय में 24 घंटे पानी आता है लेकिन पुस्तकालय में जहां सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं, वहां पर एक सप्ताह से पीने का पानी नसीब नहीं मिल रहा। बरसात के मौसम में भी छात्र पीने के पानी को तरस रहे हैं। कुलपति से मिले छात्र नेताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष वीनू मेहता परिसर उपाध्यक्ष पवन नेगी, परिसर महासचिव रणदीप ठाकुर, विधि विभाग के परिसर सचिव यशवंत खन्ना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article