फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   no traffic chalan for five days in sirmour.

एसपी साहिबा का गजब फरमान, यहां नहीं कटेगा चालान

Thu, 07 May 2015 08:15 PM IST
Updated Thu, 07 May 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
no traffic chalan for five days in sirmour.

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के मकसद से एसपी साहिबा ने गजब का फरमान जारी किया है। जी हां यकीन मानिए आप जो पढ़ रहे हैं वह बिल्कुल सच है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में शुक्रवार से पांच दिनों तक किसी भी वाहन का चालान नहीं होगा।

विज्ञापन


लेकिन छठें दिन अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों के चालान भी कटेंगे और जरूरी हुआ तो क्रेन उन वाहनों को उठाकर भी ले जाएगी। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के मकसद से पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने इस नये प्रयोग का वीरवार को ऐलान किया ताकि सैंकड़ों वाहन चालकों को स्वयं ही सुधरने का मौका मिल सके।
विज्ञापन

छठें दिन अवैध पार्किंग की तो...

no traffic chalan for five days in sirmour.

अगर पांच दिन के भीतर वाहन चालकों को यह बात समझ में नहीं आई कि अवैध पार्किंग एवं तेज रफ्तार वाहन चलाना गलत है तो पांच दिन के बाद ट्रैफिक पुलिस सख्ती से ट्रैफिक नियमों को लागू कर ताबड़तोड़ चालान काटेगी। पुलिस अधीक्षक सौम्या ने वीरवार को शहर में बढ़ते ट्रैफिक को लेकर शहर विभाग ने अधिकारियों एवं रोड सेफ्टी क्लब के साथ मिलकर अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि नाहन कालेज रोड पर पार्किंग के मामले में कालेज प्राचार्य दीक्षा मल्होत्रा से कालेज स्टाफ के वाहनों के बारे में जानकारी ली गई। इसके अलावा फीडबैक लिया गया कि शहर में मुख्य स्थानों को नो-पार्किंग जोन घोषित करने से पहले किन-किन स्थानों पर पार्किंग स्थल बन सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक सौम्या ने शहरभर में जांचे पार्किंग स्थल

no traffic chalan for five days in sirmour.

एसपी ने पक्का टैंक में खाली पड़ी जमीन का भी मुआयना किया। मौके पर एक छोर पर खुला मैदान मौजूद है, लेकिन हैरीटेज की दलील होने के कारण इसका इस्तेमाल पार्किंग के लिए करने पर विरोध किया जाता रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रिंग रोड़ के किनारे वाहनों की पार्किंग को लेकर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शहर के प्रमुख स्थलों को नो-पार्किंग जोन घोषित करने का मामला उपायुक्त के समक्ष भी उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्किंग समस्या का शत प्रतिशत समाधान लोगों में स्वयं जागरूकता एवं ट्रैफिक नियमों का सदैव पालन करने से ही संभव हो पाएगा। पुलिस अधीक्षक सौम्या के शहर के अलग-अलग हिस्सों के दौरे के दौरान एक क्रेन भी उनके साथ चल रही थी। उन्होंने क्रेन के माध्यम से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को क्रेन से वाहन उठाने का संदेश दिया ताकि लोग आज से ही सचेत हो जाएं। पार्किंग स्थलों के मुआयने के एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी, रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष अमरजीत परमार, सतीश दुग्गल, शकील अहमद, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed