फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No town in Himachal get 24 hours water supply

यहां के शहराें में नहीं मिलती 24 घंटे पानी की सप्लाई

Mon, 31 Mar 2014 10:41 AM IST
Updated Mon, 31 Mar 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
No town in Himachal get 24 hours water supply

हिमाचल के किसी शहर में 24 घंटे की पेयजल सप्लाई नहीं है। कुल 30 शहरों में से 20 में तो हर दिन 5 घंटे से भी कम समय तक पानी दिया जा रहा है।

विज्ञापन


13 शहरों में 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी की जरूरत भी पूरी नहीं हो रही। वित्त वर्ष 2014-15 के लिए निर्धारित 13वें वित्तायोग के सर्विस लेवल स्टैंडर्ड बताते हैं कि नदियों के किनारे बसे रामपुर, बिलासपुर, कुल्लू और मनाली जैसे शहरों में भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


13वें वित्तायोग की शर्त के अनुसार शहरी विकास विभाग को हर साल पानी, सीवरेज, बारिश की ड्रेनेज और ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर नगर परिषद-पंचायतों के लिए बैंचमार्क तय करने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत वित्त वर्ष 2014-15 के लिए प्रधान सचिव शहरी विकास विभाग ने लक्ष्य तय किए हैं।

शिमला में मिलेगी डेढ़ घंटे सप्लाई

No town in Himachal get 24 hours water supply

वित्तायोग के टारगेट के अनुसार 135 एलपीसीडी (लीटर पर कैपिटा पर डे) पानी दिया जाए और सप्लाई भी 24 घंटे हो। लेकिन तय टारगेट इससे काफी कम है।

वहीं, कई शहरों में तो हाल बेहद खराब है। नाहन, सोलन, नूरपुर जैसे शहरों में रोज केवल एक घंटा पानी की सप्लाई है।

शिमला नगर निगम के लिए अगले साल डेढ़ घंटा पानी देने का लक्ष्य है। इन शहरों में या तो पेयजल आपूर्ति शहरी निकाय के पास है या आईपीएच से पानी लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed