{"_id":"60f84e698ebc3e6cf41b0f67","slug":"no-toilet-in-chotta-shimla-shimla-news-sml377680191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में एक भी शौचालय नहीं, सुनसान जगह 30 लाख से बना रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में एक भी शौचालय नहीं, सुनसान जगह 30 लाख से बना रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनसान जगह पर खर्च रहे 30 लाख, पूर्व कांग्रेस पार्षद ने एमसी की व्यवस्था पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के छोटा शिमला बाजार में सार्वजनिक शौचालय न होने से स्थानीय कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस पर अब पूर्व कांग्रेस पार्षद सुरेंद्र चौहान ने सवाल उठा दिए हैं। पूर्व पार्षद का कहना है कि नगर निगम मेयर सत्या कौंडल के वार्ड में सुनसान जगह पर 30 लाख खर्च कर स्मार्ट शौचालय बना रहा है। लेकिन छोटा शिमला बाजार जहां रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है, वहां एक भी शौचालय नहीं है।
निगम ने बाजार में एक अस्थायी व्यवस्था की थी लेकिन उसमें सफाई नहीं हो रही। इससे यहां पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। पूर्व पार्षद ने कहा कि नगर निगम साथ लगती अपनी जमीन पर जल्द स्थायी शौचालय बनाएं ताकि कारोबारियों को परेशानी न हो। इससे पहले यहां बाजार के बीचोंबीच एक शौचालय था लेकिन स्मार्ट सिटी मिशन के तहत होने वाले निर्माण के लिए बीते साल उसे तोड़ दिया था। इसके बाद से बाजार के लोग परेशानी झेल रहे हैं।