फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No school will run with one teacher in himachal: Suresh Bhardwaj

एक शिक्षक के सहारे नहीं रहेगा कोई स्कूल : सुरेश भारद्वाज

Fri, 07 Dec 2018 11:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 07 Dec 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
No school will run with one teacher in himachal: Suresh Bhardwaj

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। शिक्षा मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कोई भी स्कूल सिंगल टीचर के सहारे नहीं चलना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने सभी जिला उपनिदेशकों से शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्यौरा निदेशालय भेजने के आदेश दिए। कहा, शिक्षकों की भर्ती करना सरकार की प्राथमिकता में है। सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा देने के लिए सरकार वचनबद्ध है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में आईसीटी लैब का अधिक से अधिक प्रयोग करने के निर्देश भी दिए। दोपहर बाद समीक्षा बैठक की शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने अध्यक्षता की। शिक्षा सचिव ने पोक्सो एक्ट को  स्कूलों में गंभीरता पूर्वक लागू करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यों में संलिप्त व्यक्ति को दोषी करार देने पर किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। दोषियों को दंड दिलवाने पर जोर दिया जाना चाहिए।

निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सरकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने और इनकी मानीटरिंग के लिए सेल गठित करने के आदेश दिए। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश भी दिए। 

जेबीटी युद्धवीर को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

No school will run with one teacher in himachal: Suresh Bhardwaj

निदेशक ने लोक निर्माण विभाग के पास अव्ययित राशि की रिपोर्ट सात दिनों के अंदर देने को कहा। उन्होंने सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और शौचालय बनाने बारे भी रिपोर्ट मांगी। बैठक के दौरान राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली शिक्षा साथी ऐप की प्रस्तुति दी। 

बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला अनोगा शिक्षा खंड सुंडला के जेबीटी युद्धवीर को राष्ट्रीय संसाधन प्रतियोगिता 2018 में शीर्ष तीन स्थान पर रहने के लिए पुरस्कृत किया।

शिक्षा मंत्री ने प्रशस्ति पत्र और मोबाइल फोन भेंट देकर शिक्षक को पुरस्कृत किया। जेबीटी युद्धवीर को यह पुरस्कार उस वीडियो के लिए मिला जिसे टीचर ऐप के माध्यम से पूरे देश भर के शिक्षकों ने देखा ओर अपना ऑनलाइन वोट भी दिया।

इसके अलावा सोलन जिला की मंझोल  प्राथमिक पाठशाला की शिक्षिका कोमिला हरनोट को भी इस प्रतियोगिता में शीर्ष दस में रहकर हिमाचल का गौरव बढ़ाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed