{"_id":"66ffd74efb322637e200010f","slug":"no-salary-to-outsourced-workers-for-two-months-during-festive-season-shimla-news-c-19-sml1001-419754-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आउटसोर्स कर्मियों को त्योहारी \nसीजन में दो माह से वेतन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आउटसोर्स कर्मियों को त्योहारी सीजन में दो माह से वेतन नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीयू अस्पताल के आउटसोर्स कर्मी परेशान
बोले, बच्चों की फीस और कमरों का किराया देना हो गया मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल शिमला में कार्यरत सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इस वजह से कर्मचारियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों का कहना है कि दशहरा, करवाचौथ और दीपावली नजदीक है। ऐसे में बिना वेतन सभी त्योहार फीके लग रहे हैं। बच्चों की स्कूल फीस, कमरों का किराया और घर के राशन संबंधी खर्चे पूरा करना मुश्किल हो गया है। डीडीयू अस्पताल में आउटसोर्स के तहत 27 से 28 कर्मचारियों को विभिन्न कंपनियों के जरिये रखा है। यह कर्मी कई सालों से अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार का सीजन आ गया है, ऐसे में घरों के खर्चे भी पूरी करना मुश्किल है।
उन्होंने मांग की कि अस्पताल प्रबंधन उनकी इस समस्या का समाधान करें। इससे दो माह से वह जिन मुश्किलों का सामना कर रहे हैं उनका समाधान हो जाएगा।
डीडीयू अस्पताल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुभाष धांटा ने बताया कि इन कर्मचारियों के बीते कल पे बिल बन चुके हैं लेकिन फिर भी उन्हें वेतन नहीं मिला है तो इस बारे में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक से बात कर कर्मचारियों की समस्या का समाधान करेंगे।कर्मचारियों का कहना है कि पहले ही आउटसोर्स के तहत कम वेतन मिलता है, ऐसे में वेतन कम देना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।