फीकी जा सकती है पीटीए शिक्षकों की दिवाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के करीब सात हजार पीटीए शिक्षकों की दिवाली इस बार फीकी जा सकती है। शिक्षा विभाग ने सप्ताह पूर्व करीब 26.50 करोड़ का ग्रांट इन एड का प्रपोजल बनाकर सरकार को भेजा है जो अभी तक मंजूर नहीं हुआ है।
इनमें 16 करोड़ प्रारंभिक शिक्षा विभाग और 10.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव उच्चतर शिक्षा विभाग ने बनाकर भेजा है। शिक्षकों का कहना है कि इस सप्ताह यदि ग्रांट मंजूर होती भी है तो विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करने में वक्त लगेगा और नवंबर से पहले मानदेय किसी भी हाल में नहीं मिल सकता है।
इन शिक्षकों को लेक्चरर वर्ग में 10875 रुपये, टीजीटी में 10,525 रुपये और सीएंडवी वर्ग के शिक्षकों को 10125 रुपये मासिक मानदेय मिलता है। इन वर्गों में करीब 150 शिक्षक ऐसे हैं जिन्हें जून माह से मानदेय नहीं मिला है।
दिवाली की छुट्टियों का भी कटेगा पैसा
एक दो अक्तूबर माह में पीटीए शिक्षकों को मानदेय नहीं मिल पा रहा है। नवंबर में जिस मानदेय मिलने की संभावना भी है उसमें दिवाली की छुट्टियों का वेतन भी कट जाएगा। एक सप्ताह की छुट्टी का पैसा पीटीए शिक्षकों को नहीं मिलेगा। ऐसे ने इन शिक्षकों को दोहरा नुकसान झेलना पड़ेगा।
अनुबंध के लाभ की घोषणा होगी दिवाली गिफ्ट
एचपी पीटीए टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक मेहता का कहना है कि इस महीने पीटीए शिक्षकों को किसी भी हाल में वेतनमान नहीं मिल सकता है। नि:संदेह हमारी और हमारे परिवार की दिवाली फिकी जाने वाली है।
यदि सरकार पैरा टीचरों की तर्ज पर अनुबंध के लाभ देने की घोषणा करती है तो यह हजारों पीटीए शिक्षकों के लिए दिवाली का यह सबसे बड़ा गिफ्ट होगा। शीघ्र ही पीटीए शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी मांग करेंगे।