फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NO record of Five lakh rupee in Cm relief fund himachal pradesh

मुख्यमंत्री राहत कोष में पहेली बने सवा पांच लाख रुपये

Fri, 12 Jul 2019 11:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Jul 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
NO record of Five lakh rupee in Cm relief fund himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

पिछली सरकारों के कार्यकाल में मुख्यमंत्री राहत कोष का लेखाजोखा ठीक से नहीं रखा गया। चार साल में मुख्यमंत्री राहत कोष में करीब सवा पांच लाख रुपये कहां से आए, इसका सुराग ही नहीं लग पा रहा है। यह अभी रहस्य ही बना हुआ है। यह खुलासा ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है।

विज्ञापन


इससे पहले के वर्षों की लेखा परीक्षा में भी ऐसे ही कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में स्थानीय लेखा विभाग के उपनिदेशक ने इस बारे में अपनी लेखा रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया है। इसकी जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को भी दी गई है।

विज्ञापन

इस रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री राहत कोष की रोकड़ बही के ऑडिट में पाया गया है कि इसमें 5,22,050 रुपये की प्राप्ति दर्शाई गई है, मगर यह धनराशि कहां से और किससे प्राप्त की गई इसका विवरण नहीं दिया गया है।

पूर्व के एक अंकेक्षण प्रतिवेदन में भी इस बारे में आपत्ति दर्ज की गई है। उधर, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के मामले सामान्य प्रशासन विभाग देखता है। वह प्रदेश से बाहर हैं। शिमला आने के बाद ही इस बारे में कोई बात कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed