फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No poling booth at kangra bada bhangal village.

बर्फ में 80 किमी चलकर करना होगा मतदान

Thu, 17 Dec 2015 12:27 PM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
No poling booth at kangra bada bhangal village.

हिमाचल राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के मतदान के लिए तिथियां और पोलिंग बूथ को चिह्नित कर उनकी घोषणा तो कर दी लेकिन शेष विश्व से कट चुके बड़ा भंगाल गांव के लोगों को उनके सबसे बड़े अधिकार मताधिकार से अपरोक्ष से वंचित कर दिया है। कांगड़ा जिला में 10 और 12 जनवरी को मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग बूथ चिह्नित कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


धर्मशाला से करीब 160 किलोमीटर दूर और 2508 मीटर ऊंचाई पर ग्लेशियर के पास बसा दुर्गम गांव बड़ा भंगाल दिसबंर के पहले हफ्ते में बर्फबारी के चलते शेष दुनिया से कट चुका है। प्रशासन ने अगले छह माह के लिए यहां के लिए राशन भेज दिया है।
विज्ञापन


इस गांव में वर्तमान में करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग रह रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग ने इस गांव के लोगों के लिए 80 किलोमीटर दूर बीड़ में पोरलिंग बूथ बनाया है। यानी, बड़ा भंगाल गांव के लोगों को बर्फबारी के बीच जान खतरे में डालकर 80 किलोमीटर दूर तीन दिन का पैदल रास्ता तय कर बीड़ पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में बनाया था पोलिंग बूथ

No poling booth at kangra bada bhangal village.

जनवरी में धौलाधार रेज और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होती है। जनवरी माह के दौरान बड़ा भंगाल गांव कई फुट बर्फ से ढका होता है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि कोई भी अपनी जान को खतरे में डालकर बर्फ के बीच तीन दिन का पैदल रास्ता तय कर 80 किलोमीटर दूर पोलिंग बूथ बीड़ में वोट डालना पहुंचेगा।

ऐसे में तो बड़ा भंगाल गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोग वोट डालने के हक से महरूम रह जाएंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चुनाव आयोग को दो दर्जन वोटों से कोई लेना देना नहीं। क्योंकि, भारी बर्फबारी के दौरान बड़ा भंगाल के लोगों का बीड़ पोलिंग बूथ तक पहुंचना नामुकिन लगता है। हालांकि, लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ा भंगाल में ही पोलिंग बूथ लगाया गया था। यहां पर गांव के लोगों ने वोट डाले थे।

चुनाव कराने हेलीकाप्टर से टीम बड़ा भंगाल गई थी। लेकिन, क्या चुनाव आयोग को अब पंचायत चुनाव के लिए बड़ा भंगाल में पोलिंग बूथ स्थापित करने की जरूरत नहीं लगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त रितेश चौहान ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से पोलिंग बूथों के स्थल चिह्नित किए गए हैं। बड़ा भंगाल के लोगों के लिए बीड़ में पोलिंग बूथ बनाया गया है। यहीं पर गांव के लोगों को वोट डालना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed