फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No parking zone will not remove any vehicle in Sanjuli.

राहत: संजौली नो पार्किंग जोन से नहीं हटेंगी गाड़ियां

Sat, 02 May 2015 09:12 AM IST
Updated Sat, 02 May 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
No parking zone will not remove any vehicle in Sanjuli.

संजौली में सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। नई पार्किंग में मासिक फीस तय नहीं होने तक उपायुक्त की ओर से अधिसूचित किए गए नो पार्किंग जोन से पुलिस गाड़ियां नहीं हटाएगी।

विज्ञापन


उधर, पार्किंग की भारी मासिक फीस के खिलाफ शुक्रवार को संजौली के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंजनघर वार्ड के पार्षद सुशांत कपरेट की अगुवाई में पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा से मुलाकात की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने जनारथा से सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। जनारथा को बताया कि नवनिर्मित पार्किंग में 24 घंटे की फीस 120 रुपये सर्विस टैक्स के साथ वसूली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हिसाब से मासिक फीस चार हजार रुपये पहुंच गई है। जिसे चुकाना वाहन मालिकों के लिए मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने क्षेत्र की चार सड़कों को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है।

हरीश जनारथा से मिले स्‍थानीय लोग

No parking zone will not remove any vehicle in Sanjuli.

प्रतिनिधिमंडल ने हरीश जनारथा से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री भी दो दफा पार्किंग फीस को कम करने के आदेश दे चुके हैं।

प्रतिनिधिमंडल में रवि कुमार, दिनेश चोपड़ा, उमेश शर्मा, संजय, विकास, विशाल सावंत, अभिषेक, गौरव, नरेंद्र ठाकुर, विजय मातन, प्रवेश चौहान और काका चांटा सहित कई अन्य शामिल रहे।

यह है मामला
नवनिर्मित पार्किंग में 24 घंटे की फीस 120 रुपये सर्विस टैक्स के साथ वसूली जा रही है। इस हिसाब से मासिक फीस चार हजार रुपये पहुंच गई है।

जिसे चुकाना वाहन मालिकों के लिए मुश्किल हो गया है। जिला प्रशासन ने क्षेत्र की चार सड़कों को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। नई पार्किंग में केवल 200 गाड़ियों की व्यवस्था है जबकि नो पार्किंग जोन घोषित होने से लगभग 600 गाड़ियां हटेंगी।

पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने कहा है कि क्षेत्रवासियों को पेश आ रही इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम से बात की जाएगी। लोगों को मुश्किलों का सामना नहीं करने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के समक्ष दोबारा से इस मामले को उठाया जाएगा।

सोशल मीडिया में भी गरमाया मामला

No parking zone will not remove any vehicle in Sanjuli.

संजौली पार्किंग का फीस विवाद मामला सोशल मीडिया में दोबारा से गरमा गया है। यंग ग्रोवर एसोसिएशन के फेसबुक पेज पर स्थानीय लोग फीस नहीं घटने और रोड साइड पार्किंग को नो पार्किंग जोन घोषित करने का विरोध कर रहे हैं। फेसबुक में नगर निगम को इसके लिए जिम्मेवार ठहराया जा रहा है। महापौर संजय चौहान भी इस मामले में शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने बताया है कि संजौली पार्किंग में फीस को लेकर छिडे़ विवाद के हल होने के बाद ही नो पार्किंग जोन से गाड़ियां हटाई जाएगी। अभी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed