{"_id":"a9d81fa7079954a3ebfbe9b774b3b319","slug":"no-parking-will-be-allowed-at-igmc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी जा रहे हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी जा रहे हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 17 Sep 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को गाड़ियों को खड़ी करने के लिए पूर्ण प्रतिबंध लग गया है। अब से पहले संजौली-आईजीएमसी रोड, आईजीएमसी-लक्कड़ बाजार रोड और कैंसर अस्पताल रोड पर तीमारदार गाड़ियां खड़ी कर देते थे।
विज्ञापन
लेकिन इन जगहों पर प्रतिबंध लग जाने से कार्ट रोड ही एक सहारा गाड़ी खड़ी करने के लिए बचा है। चालक आईजीएमसी गेट पर मरीज छोड़ने के बाद इसी उलझन में रहता है कि क्या वहां भी जगह मिल पाएगी या नहीं? यह समस्या ताजा नहीं बल्कि कई सालों से चली आ रही है।
विज्ञापन
हर दल की सरकार आई लेकिन हर रोज लोगों को पेश आने वाली इस समस्या का समाधान कोई नहीं कर सका। अस्पताल पहुंचने पर सबसे पहले लोगों को पार्किंग की समस्या से दो चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
असुविधा से परेशान हैं लोग
आलम यह है मंगलवार को कोटखाई से अपनी 65 वर्षीय मां का इलाज कराने आए बलबीर सिंह ने कहा कि मरीज को अस्पताल के पास उतारकर गाड़ी दूर संजौली बाईपास पर खड़ी करनी पड़ी अब उन्हें लेने आया हूं। खलीनी से इलाज कराने आए रोशन लाल भंडारी (57) का कहना है कि गाड़ी खड़ी करें तो कहां।
सरकार को यहां पार्किंग की स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए। आईजीएमसी के बाहर गाड़ी खड़ी नहीं कर सकते। मरीज को अकेला छोड़कर पार्किंग की जगह ढूंढना पड़ती है। हमीरपुर से आए सुरजीत (35) ने कहा कि गाड़ी खड़ी करने के लिए यहां कोई जगह नहीं है। काफी मशक्कत के बाद कार्ट रोड पर थोड़ी जगह मिली। अब अस्पताल पहुंचा हूं।
डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने कहा कि मरीजों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए आईजीएमसी के नजदीक कार्ट रोड पर येलो लाइन लगाई जा रही है। यहां करीब ढाई सौ गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं। आईजीएमसी रोड प्रतिबंधित सड़क में आता है।