फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   no more holidays to employees in 2016.

साल 2016, कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टियों की मौज

Mon, 12 Oct 2015 10:41 AM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
no more holidays to employees in 2016.

साल 2016 में सरकारी कर्मचारियों को छुट्टियों की मौज नहीं मिलेगी। 2015 के मुकाबले इस साल एक-दो छुट्टियां लेकर अधिक संडे पैकेज नहीं बनेंगे। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2016 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले साल 24 छुट्टियां सार्वजनिक और 11 छुट्टियां वैकल्पिक होंगी।

विज्ञापन


जनवरी महीने में तीन, मार्च, अप्रैल और अक्तूबर महीने में एक साथ दो-दो छुट्टियां ही मिल सकेंगी। साल 2016 में रविवार के दिन पांच छुट्टियां होंगी। इस साल तीन-चार छुट्टियों के कई वीकेंड थे। छुट्टियों के लिहाज से साल 2015 नौकरी पेशा लोगों के लिए बहुत ही खास रहा है। अक्तूबर और नवंबर में फिर छुट्टियों की भरमार होने वाली है।

विज्ञापन

इस महीने छुट्टियों की भरमार, देखें

no more holidays to employees in 2016.

अक्तूबर महीने में 21 तारीख को महाष्टमी का वैकल्पिक अवकाश, 22 को दशहरा, 23 वर्किंग डे, 24 को मुहर्रम और 25 को रविवार, 26 वर्किंग डे और 27 को महर्षि वाल्मीकि जयंती है। तीन छुट्टियां लेकर सरकारी कर्मचारी एक हफ्ते की छुट्टियां मना सकते हैं।

नवंबर में 11 तारीख को दिवाली, 12 को गोवर्धन पूजा का वैकल्पिक अवकाश, 13 को भाई दूज की महिलाओं को छुट्टी, 14 को सेकें ड सेट्रडे और 15 को रविवार की छुट्टी होगी। नए साल के जनवरी महीने में 24 तारीख को रविवार, 25 को पूर्ण राज्यत्व दिवस और 26 को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होगी। मार्च महीने में 24 तारीख वीरवार को होली और 25 को गुड फ्राइडे की छुट्टी होगी।

आठ छुट्टियां शनिवार और सोमवार को

no more holidays to employees in 2016.

अप्रैल में 14 तारीख वीरवार को डा. बीआर अंबेडकर जयंती, 15 को हिमाचल डे/रामनवमी होगी। अक्तूबर में 11 तारीख मंगलवार को दशहरा और 12 को मुहर्रम होगा।

2016 में कुछ छुट्टियां शनिवार और सोमवार को भी हैं। ऐसे में रविवार जोड़कर एक साथ दो छुट्टियां बन जाएंगी। 16 जनवरी शनिवार को गुरु गोविंद सिंह का जन्मदिवस। 22 फरवरी शनिवार को गुरु रविदास का जन्मदिवस।

सात मार्च सोमवार को शिवरात्रि। 21 मई शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा। 20 जून सोमवार को संत गुरु कबीर जयंती। 15 अगस्त सोमवार को स्वतंत्रता दिवस। 12 सितंबर सोमवार को ईद उल जुहा। 14 नवंबर सोमवार को गुरु नानक जन्मदिवस की छुट्टी होगी।

रविवार के दिन होंगी पांच छुट्टियां
नए साल में सरकारी कर्मचारियों की पांच छुट्टियां रविवार के दिन हैं। आठ मई को परशुराम जयंती, दो अक्तूबर को गांधी जयंती, 16 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जन्मदिवस, 30 अक्तूबर को दीपावली और 25 दिसंबर को क्रिसमस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed