फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No garbage piles in public places; teams to keep a watch.

Shimla News: सार्वजनिक स्थलों पर नहीं दिखेंगे कचरे के ढेर, टीमें रखेंगी नजर

Fri, 12 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
No garbage piles in public places; teams to keep a watch.
नगर निगम चला रहा है विशेष अभियान
विज्ञापन

केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम जल्द करेगी दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस अड्डों पर अब कचरे के ढेर नहीं दिखेंगे। इसके लिए नगर निगम ने शुक्रवार से विशेष अभियान भी शुरू कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए निगम ने टीमें बना दी हैं जो सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर नजर रखेगी।


स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शिमला शहर को नगर निगम ने गारबेज फ्री सिटी घोषित किया है। निगम का दावा है कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अब गंदगी नहीं है। शहर में खुले में कचरा नहीं फेंका जा रहा है। हालांकि, केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शहर का निरीक्षण कर फैसला लेगी कि शिमला को गारबेज फ्री सिटी घोषित करना है या नहीं। गारबेज फ्री सिटी के शिमला शहर को अतिरिक्त अंक मिलने हैं। इससे शिमला की रैंकिंग में सुधार हो सकता है। शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने वार्डाें में सफाई अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को छोटा शिमला क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी खुले में कचरा न फेंकने की अपील की गई। दोपहर के समय नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने सफाई व्यवस्था पर बैठक ली। दूसरे चरण के सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय टीम आने वाले दिनों में शहर का दौरा करेगी। इससे पहले शहर में सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article