इन्हें नहीं मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन, सरकार ने बनाए नए नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहिणी सुविधा योजना के तहत 31 दिसंबर 2017 के बाद बनाए गए नए राशन कार्ड पर मुफ्त गैस कनेक्शन नहीं मिलेगा। प्रदेश सरकार ने पात्र लोगों को योजना का लाभ देने के लिए नियम तय कर दिए हैं। मुफ्त गैस कनेक्शन लेने के लिए एक महीने के भीतर एक लाख से अधिक आवेदन आने पर सरकार ने यह फैसला लिया है।
योजना का लाभ लेने को परिवारों को तोड़कर नए राशन कार्ड बनाने के शक के चलते यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 26 मई को राजधानी शिमला में गृहिणी सुविधा योजना का शुभारंभ किया था।
योजना के तहत राज्य के सभी गरीब परिवारों को दो साल के भीतर गैस कनेक्शन देने की घोषणा की गई है। दो साल के दौरान एक लाख परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाना है। पहले साल में 33500 गैस कनेक्शन देने की बात कही गई।
इसलिए लिया फैसला
योजना के तहत उन लोगों को भी लाभ दिया जाना है, जिनको अभी तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शामिल नहीं किया गया है। गृहिणी सुविधा योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन और गैस चूल्हा निशुल्क मुहैया करवाया जाना है। राज्य सरकार ने इसके लिए 12 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।
बीते एक माह के दौरान मुफ्त गैस कनेक्शन लेने के लिए संबंधित विभाग के पास एक लाख से अधिक आवेदन आ गए हैं। एक साल में जारी किए जाने वाले कनेक्शनों से तीन गुणा अधिक आवेदन आने से विभागीय अधिकारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ऐसे में अब विभाग ने 31 दिसंबर 2017 के बाद नए राशन कार्ड वालों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने की सुविधा से बाहर कर दिया है।